Loading...
FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में बदला है क्लब (तस्वीर: FIFA)

FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर 2022: इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर

Jan 13, 2023
12:21 pm

क्या है खबर?

फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था FIFA हर साल एक बेस्ट पुरुष खिलाड़ी चुनती है जिसे 'FIFA बेस्ट मेंस प्लेयर' का अवार्ड मिलता है। 2022 के लिए भी FIFA ने 14 पुरुष खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है जिसमें से एक को 27 फरवरी को यह अवार्ड मिलेगा। गौरतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। रोनाल्डो के लिए 2022 कुछ खास नहीं रहा, जिसमें उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड को सीजन के बीच में ही छोड़ दिया।

शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ी

अवार्ड के लिए इन खिलाड़ियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

यूलियन अल्वारेज (अर्जेंटीना/रिवर प्लेट/मैनचेस्टर सिटी)।

जूड बेलिंघम (इंग्लैंड/बोरुशिया डॉर्टमंड)।

करीम बेंजेमा (फ्रांस/रियल मैड्रिड)।

केविन डी ब्रूयना (बेल्जियम/मैनचेस्टर सिटी)।

एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे/बोरुशिया डॉर्टमंड/मैनचेस्टर सिटी)।

अचरफ हकीमी (मोरक्को/पेरिस सेंट जर्मेन)।

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (पोलैंड/बायर्न म्यूनिख/FC बार्सिलोना)।

सादियो माने (सेनेगल/लिवरपूल/बायर्न म्यूनिख)।

किलियन एम्बापे (फ्रांस/पेरिस सेंट जर्मेन)।

लियोनल मेसी (अर्जेंटीना/पेरिस सेंट जर्मेन)।

लूका मॉड्रिच (क्रोएशिया/रियल मैड्रिड)।

नेमार (ब्राजील/पेरिस सेंट जर्मेन)।

मोहम्मद सालाह (मिस्त्र/लिवरपूल)।

विनिसियस जूनियर (ब्राजील/रियल मैड्रिड)।

राष्ट्रीय टीम के कोच, कप्तान, मीडिया के लोग और फैंस इसमें वोटिंग करते हैं। परिणाम 27 फरवरी को आएंगे।

ADVERTISEMENT