Page Loader
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर बना डाला यह बड़ा विश्व रिकॉर्ड 
रोनाल्डो ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है (तस्वीर:एक्स/@Cristiano)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर बना डाला यह बड़ा विश्व रिकॉर्ड 

Aug 22, 2024
12:42 pm

क्या है खबर?

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल के मैदान से दूर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और देखते ही देखते रिकॉर्डतोड़ लोग उनके साथ जुड़ गए। सिर्फ 1 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया। उनके चैनल पर महज 90 मिनट में 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए थे और यह एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने गोल्डन बटन के साथ वीडियो शेयर किया।

फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के फॉलोअर्स पर एक नजर 

39 साल के रोनाल्डो के एक्स पर 11 करोड़ 25 लाख फॉओअर्स हैं। फेसबुक पर उनसे 17 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम पर इस दिग्गज खिलाड़ी के 63 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा लोग रोनाल्डो से ही जुड़े हुए हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने यूट्यूब चैनल की जानकारी देते हुए लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ। मेरा यूट्यूब चैनल आ गया है। सब्सक्राइब करें और मेरे नए सफर में साथ आएं।'

ट्विटर पोस्ट

रोनाल्डो ने शेयर किया वीडियो