NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 900 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने 
    अगली खबर
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 900 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने 
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है (तस्वीर: एक्स/@selecaoportugal)

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 900 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 06, 2024
    10:26 am

    क्या है खबर?

    पुर्तगाल फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। वह 900 गोल (देश और क्लब के लिए) दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं।

    उन्होंने यूईएफए नेशन लीग 2024 के पहले दिन क्रोएशिया फुटबॉल टीम के खिलाफ 34वें मिनट में गोल कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    इस मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से जीत मिली। रोनाल्डो के अलावा 43वें मिनट में डिओगो दलोत ने गोल दागा।

    क्लब

    रोनाल्डो के क्लब करियर पर एक नजर 

    रोनाल्डो के क्लब करियर में 769 गोल हैं, वहीं पुर्तगाल के लिए उन्होंने 131 गोल दागे हैं।

    इस खिलाड़ी ने 5 गोल स्पोर्टिंग सीपी के लिए किए थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी ने 145 गोल दागे थे। इसके अलावा रियल मैड्रिड क्लब के लिए रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा 450 गोल किए थे। जुवेंटस के लिए उन्होंने 101 गोल दागे थे।

    अभी यह खिलाड़ी अल नास्सर के लिए खेलता है और उसके लिए उन्होंने 68 गोल किए हैं।

    देश

    कैसा रहा है रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 54 फ्रेंडली मुकाबले खेले हैं और 22 गोल दागे हैं। उनके 41 गोल 44 यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालीफाइंग मैचों में आए हैं।

    यूरो कप के 30 मैचों में उन्होंने 14 गोल किए हैं।

    यूईएफए नेशन लीग में उन्होंने 30 मैच खेले हैं और 8 गोल दागे हैं। फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर में उनके नाम 36 गोल और विश्व कप में उनके 22 मैच में 8 गोल हैं।

    फीफा कन्फेडरेशन कप में उन्होंने 2 गोल दागे हैं।

    विजेता

    5 बार बेलोन डी'ओर जीत चुके हैं रोनाल्डो 

    फुटबॉल की दुनिया का प्रतिष्ठित अवार्ड बेलोन डी'ओर को रोनाल्डो 5 बार अपने नाम कर चुके हैं।

    उन्होंने पहली बार साल 2008 में इस अवार्ड को जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2013, 2014, 2016 और 2017 में इस अवार्ड को अपने नाम किया था।

    लियोनल मेसी ने सबसे ज्यादा 8 बर यह अवार्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 और 2023 में यह खिताब जीता था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें रोनाल्डो का 900वां गोल 

    CRISTIANO RONALDO REACHES 900 CAREER GOALS FOR CLUB AND COUNTRY 🤯🔥

    JUST LOOK AT WHAT IT MEANS TO HIM ♥️

    pic.twitter.com/Dl08Pf9w3C

    — CentreGoals. (@centregoals) September 5, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    मेसी को पछाड़कर विश्व के सबसे अधिक कमाई करने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल समाचार
    फीफा 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए शॉर्टलिस्ट हुए मेसी, रोनाल्डो समेत 11 खिलाड़ी फुटबॉल समाचार
    800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें उनके अदभुत आंकड़े रियल मैड्रिड
    2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर चेल्सी FC

    फुटबॉल समाचार

    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता हुआ चेल्सी का पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुर्की
    तुर्की-सीरिया भूकंप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी हो रही नीलाम, पीड़ितों के लिए दान होगी रकम क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागे टीम के सभी 4 गोल, करियर में 500 क्लब गोल पूरे किए क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां फुटबॉल समाचार
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025