NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टी-20 रद्द होने पर मैदान की तैयारियों की हो रही आलोचना, जानें किसने क्या कहा
    खेलकूद

    पहला टी-20 रद्द होने पर मैदान की तैयारियों की हो रही आलोचना, जानें किसने क्या कहा

    पहला टी-20 रद्द होने पर मैदान की तैयारियों की हो रही आलोचना, जानें किसने क्या कहा
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 06, 2020, 11:34 am 1 मिनट में पढ़ें
    पहला टी-20 रद्द होने पर मैदान की तैयारियों की हो रही आलोचना, जानें किसने क्या कहा

    भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश और फिर गीली पिच के कारण रद्द हो गया। टॉस के बाद बारिश शुरु हो गई थी जो आधे घंटे बाद रुक भी गई, लेकिन गीली पिच को तय समय तक सुखाया नहीं जा सका। मुकाबला रद्द होने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने स्टेडियम की तैयारियों को लेकर सवालिया निशान खड़े किए हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

    कवर के बावजूद पिच पर कैसे पहुंचा पानी- जहीर

    भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने सवाल उठाया कि पिच पर कवर होने के बावजूद पानी कैसे पिच पर पहुंच गया। उन्होंने Cricbuzz से बात करते हुए कहा, "पिच पर जब पानी होता है तो इससे पूरी तरह चीजें बदल जाती हैं। सब लोग इस घटना से चौंक गए हैं क्योंकि बारिश रुकने के बाद पिच पर पानी कैसे पहुंच गया।" जहीर ने यह भी कहा कि शायद पिच को सही तरीके से कवर नहीं किया गया था।

    इंटरनेशल मैच के लिए इस तरह की तैयारियां काफी निराशाजनक- आकाश चोपड़ा

    भारत के पूर्व क्रिकेटर और स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने मैच के लिए तैयारियों को लेकर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा, "आउटफील्ड पूरी तरह से सूखा है तो मेरे हिसाब से यह काफी बड़ी लापरवाही है। शायद कवर में कुछ छेद थे। एक इंटरनेशनल मुकाबले के लिए इस तरह की तैयारियां काफी निराशाजनक हैं।" असम क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी देवजीत शाकिया ने मैच रद्द होने का कारण बारिश को बताया है।

    पिच सुखाने के तरीके को लेकर उड़ रहा है BCCI का मजाक

    बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने जब पिच का निरीक्षण किया तो उन्होंने पाया कि पिच 2-3 जगह काफी गीली है। इस बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली भी उन गीले स्थानों को देखकर चिंतित दिखे। इसके बाद पिच को सुखाने के लिए हेयर ड्रॉयर और कपड़े प्रेस करने की इस्त्री का इस्तेमाल होते देखा गया। क्रिकेट फैंस ने इन चीजों को लेकर BCCI का जमकर मजाक उड़ाया है।

    पिच गीली होने के कारण पर सेक्रेटरी का अटपटा बयान

    ACA के सेक्रेटरी देवजीत से जब पूछा गया कि आखिर पिच कैसे गीली हो गई तो उन्होंने काफी अटपटा बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुझे इसके बारे में नहीं पता है क्योंकि मैंने क्यूरेटर या मैदान के कर्मियों के साथ बात नहीं की है। शायद तेज बारिश और कवर पर ज़्यादा पानी होने के कारण पिच गीली हो गई।" देवजीत का कहना है कि बारिश 09:15 तक हुई जबकि मैदान से 07:50 पर ही कवर हटा लिए गए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    जहीर खान
    भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    जहीर खान

    उमरान मलिक की विफलता को लेकर जहीर खान ने SRH पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा उमरान मलिक
    अथिया से पहले बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी की क्रिकेटर्स से शादी अथिया शेट्टी
    रवि शास्त्री और जहीर खान नहीं चाहते भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग्स में खेलें, जानिए कारण रवि शास्त्री
    मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और जहीर खान को दी नई जिम्मेदारी मुंबई इंडियंस

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    WTC फाइनल की विजेता टीम को मिलेंगे लगभग 13.2 करोड़ रुपये, ICC ने की घोषणा  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, जानिए किन पर जताया भरोसा रवि शास्त्री
    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    कम दर्शकों का आना विश्व कप मैच होस्ट करने पर असर डालेगा - केरल क्रिकेट एसोसिएशन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ बड़ी हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम मैनेजर से मांगी रिपोर्ट श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे सीरीज में लगा दिया रिकॉर्ड्स का अंबार, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज में टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023