Loading...
CPL 2026: इमरान ताहिर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, गुयाना अमेजन वॉरियर्स को दिलाई जीत
इमरान ताहिर ने किया टी-20 क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

CPL 2026: इमरान ताहिर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, गुयाना अमेजन वॉरियर्स को दिलाई जीत

Sep 10, 2026
10:48 am

क्या है खबर?

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL) के 31वें मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के 47 वर्षीय कप्तान इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उनकी इस गेंदबाजी और डेब्यू करने वाले मेहदी हसन मिराज (3/13) के प्रदर्शन से गुयाना ने सेंट लूसिया किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही गुयाना की टीम ने 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

गेंदबाजी

कैसी रही ताहिर की गेंदबाजी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम पावरप्ले में 51/1 के स्कोर के साथ मजबूत नजर आ रही थी।

इसके बाद गेंदबाजी पर आए ताहिर ने दमदार गेंदबाजी करते हुए सेंट लूसिया के मध्यक्रम और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने कामिल पूरन (43), कप्तान रोस्टन चेज (1), मैककेनी क्लार्क (0), मैथ्यू फोर्ड (0), जोशुआ बिशप (5) को पवेलियन भेजा।

उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 ही रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

करियर

कैसा रहा है ताहिर का टी-20 करियर?

ताहिर ने अपने टी-20 करियर में 461 मैच खेले हैं, जिसकी 444 पारियों में 19.52 की और 6.96 की इकॉनमी से 589 विकेट चटकाए हैं।

इसमें 6 बार 5 और 13 बार 4 विकेट हॉल शामिल हैं। इस मैच की गेंदबाजी उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 15.04 की औसत और 6.73 की इकॉनमी से 63 विकेट चटकाए हैं। इसमें 2 बार 5 विकेट शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

परिणाम

गुयाना ने कैसे दर्ज की जीत?

ताहिर और मेहदी हसन की गेंदबाजी की बदौलत गुयाना ने सैंट लूसिया को 18.5 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट कर दिया।

120 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की शुरुआत भी बेहद धीमी रही। एक समय स्कोर 15वें ओवर में 69/4 हो गया था।

हालांकि, इसके बाद क्वेंटिन सैमसन ने 11 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को 9 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट से जीत दिला दी।

ADVERTISEMENT