Loading...
काउंटी चैंपियनशिप 2026: कुलदीप यादव ने एसेक्स के खिलाफ मैच में लिए 10 विकेट, जानिए आंकड़े
कुलदीप ने मैच में लिए कुल 10 विकेट (तस्वीर: एक्स/@YorkshireCCC)

काउंटी चैंपियनशिप 2026: कुलदीप यादव ने एसेक्स के खिलाफ मैच में लिए 10 विकेट, जानिए आंकड़े

Sep 10, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने काउंटी चैंपियनशिप 2026 में यॉर्कशायर से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ मैच में कुल 10 विकेट लिए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का पहला 10 विकेट हॉल साबित हुआ। उन्होंने एसेक्स की दूसरी पारी के दौरान 6 विकेट चटकाए। उनकी उम्दा गेंदबाजी की मदद से यॉर्कशायर ने पारी और 106 रन से जीत दर्ज की। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही कुलदीप की गेंदबाजी 

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए यॉर्कशायर ने 390 रन बनाए।

इसके जवाब में एसेक्स की पारी सिर्फ 171 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने एसेक्स की पहली पारी के दौरान 23 ओवर में 70 रन देते हुए 4 विकेट लिए।

इसके बाद फॉलो-ऑन खेलते हुए एसेक्स की दूसरी पारी सिर्फ 113 रन पर सिमट गई।

कुलदीप ने दूसरी पारी में 16 ओवर में 50 रन देते हुए 6 सफलताएं हासिल की।

आंकड़े 

ऐसा है कुलदीप का प्रथम श्रेणी करियर 

कुलदीप ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 53 मैचों में 29.18 की औसत से 199 विकेट ले चुके हैं। इस बीच उन्होंने 10 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 19 मैचों में 23.36 की औसत के साथ 80 विकेट लिए हैं। इस बीच वह 5 पारियों में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

अपने वनडे करियर में उन्होंने अब तक 194 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT