Loading...
क्या राहुल द्रविड बन सकते हैं इंग्लैंड की टेस्ट टीम के अगले मुख्य कोच?
राहुल द्रविड इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं

क्या राहुल द्रविड बन सकते हैं इंग्लैंड की टेस्ट टीम के अगले मुख्य कोच?

Jul 13, 2026
12:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। यह घटनाक्रम ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट प्रारूप में निराशाजनक प्रदर्शन कारण कोच पद से हटाए जाने के बाद सामने आया है। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, द्रविड़ उन कई नामों में शामिल हैं जिन पर विचार किया जा रहा है, जिनमें इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर और पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन भी शामिल हैं।

बर्खास्त

ECB ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार के बाद मैकुलम को हटाया

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 1-2 की हार के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कोच के रूप में मैकुलम का 4 साल का कार्यकाल समाप्त कर दिया।

ECB ने इसे अगले साल होने वाली एशेज सीरीज से पहले बदलाव करने का सही समय बताते हुए मैकुलम को हटाने का निर्णय किया है।

हालांकि, कोचिंग में फेरबदल के बावजूद मैकुलम वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीमों के कोच के रूप में कार्य करते रहेंगे।

दावेदार

इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद के लिए द्रविड़ प्रमुख दावेदारों में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल तक पहुंचाने वाले 53 वर्षीय द्रविड़ इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

उनका सटीक दृष्टिकोण और क्रिकेट की गहरी समझ उन्हें एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

हालांकि, द्रविड़ पूर्णकालिक कोच बनने की इच्छा नहीं रखते हैं। ऐसे में ECB टेस्ट कोच की भूमिका में उनकी रुचि जानने का प्रयास कर सकता है।

ADVERTISEMENT

अन्य

एंडी फ्लावर और रिचर्ड डॉसन भी दावेदारों में शामिल

द्रविड़ के अलावा, इस पद के अन्य दावेदारों में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर भी शामिल हैं।

वे इंग्लैंड के आधुनिक युग के सबसे सफल कोच हैं, जिन्होंने टीम को 3 एशेज सीरीज जिताई हैं और टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 बनाया है। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को भी लगातार 2 IPL खिताब दिला चुके हैं।

ग्लैमोरगन के वर्तमान मुख्य कोच डॉसन अपनी रणनीतिक कुशलता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग के अनुभव के कारण मजबूत दावेदार माने जाते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ये अन्य दावेदार भी हैं शामिल

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद के लिए अन्य संभावित नामों में श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा, इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर शामिल हैं।

करियर

कैसा रहा है द्रविड़ का टेस्ट करियर?

द्रविड़ भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 52.31 की औसत से 13,288 रन बनाकर संन्यास लिया था। इसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं।

वह अभी भी इस प्रारूप में 5वें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने कुल 31,258 गेंदों का सामना किया, जबकि किसी अन्य बल्लेबाज ने इस प्रारूप में 30,000 गेंदों का भी सामना नहीं किया है।

ADVERTISEMENT