Loading...
क्या जो रूट वनडे सीरीज में भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा? जानिए आंकड़े
जो रूट का वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन रहा है

क्या जो रूट वनडे सीरीज में भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा? जानिए आंकड़े

Jul 14, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 मैचों की सीरीज 4-0 से जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को चुनौती देने के लिए तैयार है। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है, वहीं इंग्लैंड को जो रूट के अनुभव पर भरोसा रहेगा। गौरतलब है कि वनडे मैचों में भारत के खिलाफ रूट की औसत 42 से अधिक की है।

आंकड़े

भारत के खिलाफ कैसा रहा है रूट का प्रदर्शन?

ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, रूट ने भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2013 में खेला था।

उसके बाद से अब तक वह भारतीय टीम के खिलाफ 25 मैच खेले हैं, जिसकी 23 पारियों में 42.55 की औसत और 83.67 की स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन का रहा है, जो उन्होंने 2018 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बनाया था।

प्रदर्शन

इंग्लैंड में कैसा रहा है रूट का प्रदर्शन?

रूट ने भारत के खिलाफ लगाए तीनों शतक घरेलू मैदान पर ही जड़े हैं।

भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए 12 वनडे मैचों में इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 44.1 की औसत 441 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन का रहा है।

वह इस प्रारूप में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

इस सूची में उनसे आगे सिर्फ इयान बेल (1,163), केविन पीटरसन (1,138) और पॉल कोलिंगवुड (866) हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है रूट का वनडे करियर?

रूट ने साल 2013 में भारत के खिलाफ ही अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 189 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 178 पारियों में 49.52 की औसत और 87.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,577 रन रन बना चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक के साथ 20 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 166 रन का रहा है।

वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT