भुवनेश्वर कुमार को चौथे टी-20 से किया जा सकता है बाहर? अश्विन ने बताया कारण
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज अब तक खराब रही है। 3 मैचों में औसत दर्जे की गेंदबाजी और लुटाए गए ढेरों रनों के बाद अब उनके टीम में बने रहने पर तलवार लटक गई है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि न्यूजीलैंड में मैदानों के छोटे आकार को देखते हुए चौथे टी-20 में भुवनेश्वर को टीम से बाहर किया जा सकता है।
बयान
अश्विन ने क्या दिया बयान?
अश्विन ने पूर्व क्रिकेटर राहुल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च सबसे बड़ा मैदान है। उसके बाद वेलिंग्टन आता है। अब हम ऑकलैंड जाएंगे तो वहां और भी छोटा मैदान है। छोटे मैदान पर गेंदबाजी करना कठिन होता है। जिस तरह से भुवी (भुवनेश्वर कुमार) ने गेंदबाजी किया है, तो मैं आश्चर्यचकित नहीं रहूंगा कि उनकी जगह में कोई स्पिनर या मयंक यादव वापस टीम में लौटे।"
प्रदर्शन
सीरीज में अब तक कैसा रहा है भुवनेश्वर का प्रदर्शन?
भुवनेश्वर का सीरीज में अब तक प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने पहले 3 मैचों में क्रमश: 0/49, 1/50 और 0/40 के आंकड़े दर्ज किए हैं।
इस तरह उन्होंने कुल 12 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 11.58 की इकॉनमी से कुल 139 रन लुटाए हैं और केवल एक विकेट लेने में सफल रहे हैं।
अश्विन का मानना है कि ऑकलैंड जैसे छोटे मैदान पर कीवी बल्लेबाज उन पर और भी बड़ा हमला बोल सकते हैं।