राष्ट्रमंडल खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने भी जीता स्वर्ण पदक
क्या है खबर?
ग्लासगो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम के फाइनल में नामीबिया के ट्रायअगेन नदेवेलो के खिलाफ करीबी मुकाबले में 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल की। सचिन पहले राउंड में पिछड़ रहे थे और दूसरे राउंड में भी उनके कुछ अंक कटे थे। ऐसे में तीसरे राउंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण सुनिश्चित किया।
प्रदर्शन
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सचिन का प्रदर्शन
सचिन ने अपने पहले मैच में कनाडा के केओमा अल-अहमदीह को 4-1 से हराया, फिर इंग्लैंड के विलियम हेविट को भी 4-1 से मात दी।
भारतीय मुक्केबाज ने क्वार्टरफाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मति से हराकर पदक सुनिश्चित किया।
इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन की चुनौती को पार करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
फाइनल में भी उन्होंने जीत का क्रम जारी रखा।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Sachin Siwach shows how it isn’t over till it’s over! 🥇✨
— Team India (@WeAreTeamIndia) August 1, 2026
A close contest turned into a golden moment! Sachin delivered a terrific final round to claim the Men’s 60kg title and bring home India’s sixth boxing gold.
Let’s #Cheer4Bharat! 🇮🇳#WeAreTeamIndia | #TogetherWeDream pic.twitter.com/r8ZVwR6MVj
बयान
जीत के बाद क्या बोले सचिन?
सचिन ने जीत के बाद कहा, "मुझे खुशी हो रही है कि मैंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। मैं इतना खुश हूं की बयां नहीं कर सकता।" फाइनल मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा, "मेरा मुकाबला कठिन रहा था, लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं जीतूंगा। कॉमनवेल्थ के लिए पहले से ही हमारी तैयारी चल रही थी और सभी ने बहुत मेहनत की है और सभी अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं।"