Loading...
कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका ने मेंडिस-सूरियाबंदारा के अर्धशतकों से टाली पारी हार, ऐसा रहा चौथा दिन
भारत ने कोलंबो टेस्ट में भी जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है

कोलंबो टेस्ट: श्रीलंका ने मेंडिस-सूरियाबंदारा के अर्धशतकों से टाली पारी हार, ऐसा रहा चौथा दिन

Aug 26, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। हालांकि, चौथे दिन मेजबान टीम पारी हार टालने में सफल रही, लेकिन अभी भी उस पर हार का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। उस समय श्रीलंका टीम दूसरी पारी 229/6 के स्कोर के साथ 16 रन से आगे थी। सोनल निदुशा (7*) और केशरा नुवांथा (3*) क्रीज पर हैं।

खेल

ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

चौथे दिन श्रीलंका टीम अपने तीसरे दिन के स्कोर 265/8 में महज 25 रन जोड़कर 290 रन पर ऑलआउट हो गई।

इसके बाद भारत ने उसे फॉलोऑन दिया।

श्रीलंका को दूसरी पारी में भी शुरुआती झटका लग गया, लेकिन उसके बाद कामिल मिशारा (32), पासिंदु सूरियाबंदारा (92) और कामिंदु मेंडिस (55) ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए पारी हार को टाल दिया।

इसके बाद बारिश की वजह से खेल बाधित हुआ और फिर अंपायरों ने दिन का खेल खत्म कर दिया।

शतक

दिनुशा ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक

इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी में दिनुशा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा।

यह उनके टेस्ट करियर और भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक रहा। उन्होंने गॉल टेस्ट में भी शतकीय पारी (100) खेली थी।

उन्होंने नुवांथा (18) के साथ 57 और लाहिरू कुमार (12) के साथ 58 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संकट से निकाला।

वह 162 गेंदों में 8 चौके और 3 से 103 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

दिनुशा ने दोहराया 48 साल पुराना इतिहास

दिनुशा भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआती 3 पारियों में लगातार 80 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उनसे पहले यह कारनामा केवल पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास (1978) और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के एवर्टन वीक्स (1948) ही कर पाए थे।

वह इस सीरीज के लगातार 2 टेस्ट में शतक जड़कर दोनों टीमों में से बेहद खतरनाक बल्लेबाज साबित हुए हैं।

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट शतक जड़ने वाले संयुक्त तीसरे बल्लेबाज

दिनुशा भारत के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज हैं।

उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या (1997), महेला जयवर्धने (2001), थरंगा परनावितना (2010) और एंजेलो मैथ्यूज (2015) की बराबरी कर ली है। इन सभी ने भी लगातार 2-2 शतक जड़े थे।

सूची में अरविंद डी सिल्वा (3 टेस्ट में 4 शतक, 1997) पहले और कुमार संगाकारा (3 टेस्ट में 3 शतक, 2010) दूसरे नंबर पर हैं।

संघर्ष

सूरियाबंदारा ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर पूरे किए 5,000 प्रथम श्रेणी रन

श्रीलंका को फॉलोऑन खेलते हुए युवा बल्लेबाज सूरियाबंदारा ने अर्धशतक (92) जड़कर मजबूती दी। उन्होंने पहली पारी में भी 80 रन बनाए थे।

इस पारी के दौरान 27वां रन बनाते ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने प्रथम श्रेणी करियर में 5,000 रन भी पूरे कर लिए।

उनके अब 70 प्रथम श्रेणी मैच की 105 पारियों में लगभग 55 की औसत के साथ 5,065 रन हो गए। इसमें 14 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है।

अर्धशतक

मेंडिस ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक

श्रीलंका के लिए मेंडिस ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर पारी हार टालने में मदद की। यह उनका 7वां और भारत के खिलाफ पहला ही टेस्ट अर्धशतक रहा है।

उन्होंने सूरियाबंदारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की अहम शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूती दी।

वह 92 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों से 55 रन बनाकर आउट हुए।

उनके अब 18 टेस्ट की 32 पारियों में 53.66 की औसत से 1,556 रन हो गए हैं।

गेंदबाजी

दोनों पारियों में कैसी रही भारत की गेंदबाजी

श्रीलंका की पहली पारी में तेज गेंबदाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए।

इसी तरह सारांश जैन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

इसी तरह श्रीलंका की दूसरी पारी में सुथार अब तक 2 विकट चटका चुके हैं। कृष्णा, सिराज, सारांश और जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है।

ADVERTISEMENT