कोलंबो टेस्ट: कामिंदु मेंडिस ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (55) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां और भारतीय टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा। उनकी इस पारी की बदौलत ही मेजबान टीम फॉलोऑन खेलते हुए पारी हार को टालने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही मेंडिस की पारी और साझेदारी?
श्रीलंका को अपनी दूसरी पारी में 63 रन के कुल स्कोर पर दूसरा झटका लग गया था।
उसके बाद बल्लेबाजी पर आए मेंडिस ने एक छोर संभालते हुए पासिंदु सूरियाबंदारा (92) का साथ निभाया।
दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की अहम शतकीय साझेदारी हुई। इससे मेजबान टीम पारी हार टालने के बेहद करीब पहुंच पाई।
मेंडिस अपनी पारी में 92 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों से 55 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है मेंडिस का टेस्ट करियर?
मेंडिस ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 18 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 32 पारियों में 53.66 की औसत से 1,556 रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकों के अलावा 5 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 182 रन का रहा है।
उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में 32 रन बनाने के दौरान ही अपने 1,500 रन पूरे किए थे।