Loading...
निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी पर बोले ध्रुव जुरेल, कहा- उन्हें आत्मविश्वास दिलाना जरूरी
जुरेल ने बनाए 88 रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

निचले क्रम के खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी पर बोले ध्रुव जुरेल, कहा- उन्हें आत्मविश्वास दिलाना जरूरी

Nov 29, 2026
02:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 88 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड की 356 रन के जवाब में सभी विकेट खोकर 246 रन बनाए। जुरेल की इस पारी ने भारतीय टीम को फॉलो-ऑन के खतरे से भी बाहर निकाला। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी के अपने तरीका का खुलासा किया है।

बयान 

मैं पुछल्ले बल्लेबाजों को देता हूं आत्मविश्वास- जुरेल 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारतीय टीम के लिए योगदान देना अच्छा लगता है। जब निचले क्रम के बल्लेबाज (टेल-एंडर्स) आते हैं, तो मैं उन्हें आत्मविश्वास देने की कोशिश करता हूं। हम सभी जानते हैं कि गेंदबाजों को गेंद रोकना पसंद नहीं होता। हमें उन्हें यह भरोसा दिलाना होता है कि वे भी ऐसा कर सकते हैं।"

बयान 

गेंदबाजों को उनकी विकेट की बताता हूं कीमत- जुरेल 

24 साल के जुरेल का मानना ​​है कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को यह बताना जरूरी है कि उनकी विकेट भी मैच के लिए महत्वपूर्ण है।

इस पर उन्होंने कहा, "जब पुछल्ले बल्लेबाज आते हैं, तो मैं उनसे कहता हूं, जब आपकी गेंदबाजी में विपक्षी टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज आपको परेशान करते हैं, तो आपको कैसा लगता है? तो आप भी उनके साथ वैसा ही कीजिए।"

ADVERTISEMENT

साझेदारी 

जुरेल ने निचले क्रम में की 2 उपयोगी साझेदारियां 

भारत ने जब 104 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब जुरेल क्रीज पर आए। उन्होंने हेगले ओवल की पिच में न्यूजीलैंड की कहर बरपाती गेंदबाजी का डटकर सामना किया।

उन्होंने आकाश दीप (29) के साथ 46 रन और गुरनूर बरार (10) के साथ 64 रन की साझेदारियां की।

वह 170 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 88 रन बनाकर 10वें विकेट के रूप में आउट हुए।

ADVERTISEMENT

दूसरा टेस्ट 

न्यूजीलैंड ने बनाई हुई है मजबूत बढ़त 

क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए।

पहली पारी के आधार पर 110 रन से बढ़त बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 133/3 का स्कोर बनाया।

न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन की हो गई है।

स्टंप्स की घोषणा तक क्रीज पर फिलहाल डेरिल मिचेल (5) और रचिन रविंद्र (46) बने हुए हैं।

ADVERTISEMENT