
टेस्ट सीरीज: क्रिस वोक्स भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है।
ये सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाली है, लेकिन भारतीय टीम के सामने एक बड़ा खतरा क्रिस वोक्स बन सकते हैं।
घरेलू पिचों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी की रीढ़ भी हैं।
भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
भारत
भारत के खिलाफ ऐसे हैं वोक्स के आंकड़े
वोक्स ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2014 में खेला था।
उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 33.30 की औसत से 23 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/55 का रहा है।
बल्लेबाजी में भी वोक्स ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 13 पारियों में 320 रन बनाए है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137* रन रहा है।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में ऐसा रहा है वोक्स का प्रदर्शन
इंग्लैंड में वोक्स ने 34 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 66 पारियों में 21.59 की औसत से 137 विकेट अपने नाम किए हैं।
उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका अपनी धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/17 का रहा है।
इंग्लैंड में वोक्स ने 30.27 की औसत से 1,211 रन भी बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137* रन रहा है।
साल
इस साल अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे वोक्स
वोक्स साल 2025 में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले साल यानी 2024 में उन्होंने 9 मुकाबले खेले थे।
इसकी 18 पारियों में 24.09 की औसत से 32 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/84 का रहा था।
बल्लेबाजी में उन्होंने 13 पारियों में 19.63 की औसत से 216 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन रहा था।
करियर
वोक्स के टेस्ट करियर पर एक नजर
वोक्स ने पहला टेस्ट मैच साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 57 मुकाबले खेले हैं और इसकी 92 पारियों में 26.26 की औसत से 1,970 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।
गेंदबाजी में उन्होंने 109 पारियों में 28.24 की औसत से 181 विकेट झटके हैं। उन्होंने 5 बार 4 विकेट हॉल और 5 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/45 का रहा है।