NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की कोरोना से हुई मौत
    खेलकूद

    राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की कोरोना से हुई मौत

    राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की कोरोना से हुई मौत
    लेखन Neeraj Pandey
    May 09, 2021, 03:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की कोरोना से हुई मौत

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने भारत को काफी ज्यादा प्रभावित किया है और लगातार इससे लोगों की जानें जा रही हैं। खेल जगत भी इस खतरनाक महामारी की चपेट में आया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए इसी सीजन अपना डेब्यू करने वाले युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता की भी इस खतरनाक वायरस ने जान ले ली है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    आज ही हुई है सकारिया के पिता की मौत

    हाल ही में IPL के अनिश्चित समय के लिए स्थगित हो जाने के बाद सकारिया गुजरात में कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे अपने पिता को देखने पहुंचे थे। ANI के मुताबिक आज ही उनके पिता की मौत हो गई। RR के करीबी सूत्रों ने भी इस खबर की पुष्टि की है और साथ ही अपने युवा गेंदबाज को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना भी की है।

    कुछ महीने पहले हुई थी भाई की मौत

    इसी साल सकारिया जब विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे तभी उनके भाई की मौत हो गई थी। उनके घरवालों ने 10 दिन तक उनसे यह बात छिपाई थी, लेकिन बाद में पिता के जरिए ही उन्हें यह पता चला था।

    डेब्यू सीजन में ही सकारिया ने किया प्रभावित

    पहली बार IPL खेल रहे सकारिया ने पहले मैच से ही प्रभावित करना शुरु कर दिया था। उन्होंने IPL में अपने दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल का विकेट लिया था। अपने डेब्यू मैच में ही सकारिया ने तीन विकेट झटके थे। उन्होंने इस सीजन सात मैचों में सात विकेट लिए और उनकी इकॉनमी भी आठ से थोड़ी ही ऊपर की रही। गति में मिश्रण से उन्होंने सभी को प्रभावित किया।

    महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की भी हुई है बड़ी क्षति

    भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति की भी इस वायरस के बड़ी क्षति हुई है। अप्रैल में उनकी मां की इस वायरस से मौत हुई थी। इसके बाद हाल ही में उनकी बहन की भी मौत हो गई। पिछले महीने वेदा खुद तो निगेटिव मिली थीं, लेकिन उन्होंने संकेत दिए थे कि उनकी बहन कोरोना पॉजिटिव हैं। वह लगातार अपनी बहन के ठीक होने के लिए लोगों से प्रार्थना करने की अपील कर रही थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    आईफोन 12 केवल 35,850 रुपये में खरीदें, अमेजन पर उपलब्ध है ऑफर आईफोन
    फ्री फायर मैक्स: 27 जनवरी के लिए कोड जारी, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग में टीम खरीदने के बाद RCB ने जारी किया फ्रेंचाइजी का नया लोगो महिला इंडियन प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा महिला इंडियन प्रीमियर लीग
    बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने जमाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिश्चियन ने की संन्यास की घोषणा, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच बिग बैश लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI
    IPL 2023: नीलामी के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार जेसन रॉय

    IPL 2021

    IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड? चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक कोलकाता नाइट राइडर्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023