शतरंज: आर वैशाली ने रचा इतिहास, FIDE विमेंस कैंडिडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय बनी
क्या है खबर?
भारत की शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने बुधवार को साइप्रस में FIDE विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। दरअसल, वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। 14 राउंड के इस मुकाबले में आखिरी राउंड में कतेरीना लाग्नो को हराकर उन्होंने खिताब पर कब्जा जमाया। इस खिताबी जीत के साथ ही उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट हासिल किया, जहां उनका सामना चीन की जू वेनजुन से होगा।
बयान
विश्वनाथन आनंद की ऐसी रही प्रतिक्रिया
5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने वैशाली की जीत पर खुशी व्यक्त की और इसका महत्व बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार विश्व चैंपियनशिप के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत की मौजूदगी देखने को मिलेगी। बता दें कि पुरुष वर्ग में डी गुकेश के पास पहले से ही ओपन विश्व खिताब है, इसलिए अब दोनों चैंपियनशिप मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व होगा।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
🇮🇳 Vaishali Rameshbabu wins the FIDE Women's Candidates Tournament 2026 🏆
— International Chess Federation (@FIDE_chess) April 15, 2026
❗️She will now challenge 🇨🇳 Ju Wenjun for the FIDE Women's World Championship title!#FIDECandidates #FIDEWomensCandidates #FIDE #Chess #Cyprus pic.twitter.com/bosanHpExq
परिचय
कौन हैं वैशाली?
वैशाली का जन्म 21 जून, 2001 को चेन्नई में हुआ है। उनके पिता रमेशबाबू तमिलनाडु स्टेट कॉर्पोरेशन बैंक में शाखा प्रबंधक के रूप में काम करते हैं जबकि उनकी मां नागलक्ष्मी गृहिणी हैं। दिलचस्प बात यह है कि वैशाली के छोटे भाई प्रागननंदा भी शतरंज खेलते हैं। बता दें वैशाली अगस्त 2021 में भारत की 10वीं इंटरनेशनल महिला मास्टर बनी थी। प्रागननंदा और वैशाली दोनों के कोच आरबी रमेश हैं।