न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा खतरा बन सकते हैं मोहम्मद शमी, जानिए हैरान करने वाले आंकड़े
क्या है खबर?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अब तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था। पाकिस्तान के खिलाफ शमी को सफलता नहीं मिल पाई थी।
वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी के आंकड़े कमाल के हैं। आइए उनपर नजर डालते हैं।
आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसे हैं शमी के आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने पहला वनडे मुकाबला साल 2014 में खेला था। आखिरी बार वह 2023 के विश्व कप में कीवी टीम के खिलाफ खेले थे।
14 मैच की 14 पारियों में इस खिलाड़ी ने 19.32 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 का रहा है।
शमी का न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विश्व कप 2023 में आया था।
ICC
ICC के वनडे टूर्नामेंट में ऐसे हैं शमी के आंकड़े
चैंपियंस ट्रॉफी में शमी ने 2 मुकाबले खेले हैं। इसकी 2 पारियों में 19.20 की औसत से 5 विकेट लिए हैं।
वनडे विश्व कप में शमी ने 18 मुकाबले खेले हैं। इसकी 18 पारियों में 13.52 की औसत से 55 विकेट झटके हैं। उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल और 4 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 का रहा है।
एशिया कप में इस खिलाड़ी के नाम 6 मैच में 12 विकेट है।
प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ ऐसा रहा है शमी का प्रदर्शन
शमी और केन विलियमसन का सामना 23 पारियों में हुआ है। इस दौरान शमी ने उन्हें 6 बार आउट किया है। विलियमसन ने 38.83 की औसत से 233 रन बनाए हैं।
डेरिल मिचेल के खिलाफ शमी ने 4 पारियों में गेंदबाजी की है और 3 बार उनको आउट किया है। वह सिर्फ 63 रन बना पाए हैं।
टॉम लैथम को शमी ने 18 पारियों में 4 बार आउट किया है। लैथम ने इस दौरान 102 रन बनाए हैं।
करियर
शमी के वनडे करियर पर एक नजर
शमी ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होने अब तक 105 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 104 पारियों में 23.85 की औसत से 202 विकेट झटके हैं।
उन्होंने 10 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/57 का रहा है।
शमी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा विकेट (39) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ झटके हैं।