NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ रद्द, कंगारू टीम सेमीफाइनल में पहुंची 
    अगली खबर
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ रद्द, कंगारू टीम सेमीफाइनल में पहुंची 
    बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को बड़ा फायदा हुआ (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ रद्द, कंगारू टीम सेमीफाइनल में पहुंची 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 28, 2025
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 1 अंक मिला और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए।

    अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर जब 12.5 ओवर में 109/1 रन था, तभी बारिश आई और इसके बाद एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ।

    ऑस्ट्रेलिया से पहले भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

    लेखा-जोखा

    मुकाबले का लेखा-जोखा  

    अफगानिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्हें शुरुआती झटके लगे, लेकिन सेदिकुल्लाह अटल (85) और अजमतुल्लाह उमरजई (67) की पारियों के दम पर वह सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहे।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वार्शुइस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

    कंगारू टीम ने पहले गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की, शुरुआती ओवरों में उन्हें कई मौके भी मिले। ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी (59) खेली।

    पारी 

    अटल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा पहला वनडे अर्धशतक 

    अटल वनडे करियर के दूसरे शतक से सिर्फ 15 रन दूर थे, तभी उन्हें स्पेंसर जॉनसन ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। यह उनके वनडे करियर का दूसरा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा।

    उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया और 85 रन बनाए उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 89.47 की रही।

    इस बल्लेबाज ने 9 वनडे खेले हैं। इसकी 8 पारियों में 41.87 की औसत से 335 रन बनाए हैं।

    बल्लेबाजी

    उमरजई  की पारी पर एक नजर 

    उमरजई ने वनडे करियर का 8वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 106.35 की रही।

    उमरजई ने 39 वनडे खेले हैं। इसकी 31 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 46.95 की उम्दा औसत के साथ 1,033 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149* रन रहा है।

    अफगानिस्तान 

    अफगानिस्तान के लिए उमरजई ने पूरे किए 1,000 वनडे रन 

    उमरजई ने अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अफगानिस्तान के 15वें बल्लेबाज बने।

    वनडे में इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रहमत शाह ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 123 मैचों की 118 पारियों में 35.17 की औसत से 3,975 रन निकले हैं।

    मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 173 मैच में 27.16 की औसत से 3,667 रन बनाए हैं।

    धमाकेदार 

    हेड की धमाकेदार पारी पर एक नजर 

    हेड ने 40 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 147.50 की रही।

    यह उनके वनडे करियर का 17वां अर्धशतक रहा। अफगानिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहला अर्धशतक लगाया।

    उन्होंने अपने वनडे करियर में अब तक 72 मुकाबले खेले हैं। इसकी 69 पारियों में 44 की औसत के साथ 2,728 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 17 अर्धशतक के अलावा 6 शतक भी निकले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: एकमात्र टेस्ट के दौरान बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: एकमात्र टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए टेस्ट के आंकड़े केन विलियमसन
    अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, लुंगी एनगिडी की वापसी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ

    वनडे क्रिकेट

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा अपने वनडे करियर का 5वां अर्धशतक  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बाबर आजम का न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमा अर्धशतक, लोग कर रहे आलोचना  बाबर आजम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बाबर आजम ने 65 पारियों से नहीं बनाया शतक, जानिए उनके आंकड़े   बाबर आजम
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक ओवर में सर्वाधिक वाइड फेंकने वाले गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर एक नजर  चैंपियंस ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025