LOADING...
IPL में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते समय सर्वाधिक हार झेलने वाले कप्तान
IPL में श्रेयस अय्यर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते समय सर्वाधिक हार झेलने वाले कप्तान

May 12, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हरा दिया। PBKS से मिले 211 रन के लक्ष्य को DC ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस हार के साथ PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह IPL इतिहास में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते समय सर्वाधिक हार झेलने वाले कप्तान बन गए हैं। आइए आंकड़े जानते हैं।

#1

श्रेयस अय्यर- 6

जैसा की बताया गया है कि श्रेयस 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते समय सर्वाधिक हार झेलने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्हें 6 बार हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें 200+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) और DC से 2-2 बार, जबकि PBKS और सनराइजर्स हैदराबाद से 1-1 बार हार झेलनी पड़ी है। श्रेयस को IPL के 98 मैचों में कप्तानी करते हुए 56 में जीत और 39 में हार मिली है।

#2

ऋषभ पंत- 5

इस सूची में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के वर्तमान कप्तान ऋषभ पंत दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें 5 बार 200 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए हार झेलनी पड़ी है। उन्हें ये हार DC, SRH, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मिली है। उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 68 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 33 मे जीत और 34 में हार मिली है।

Advertisement

#3

शुभमन गिल- 4

इस सूची में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें 4 बार 200 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए हार झेलनी पड़ी है। उन्हें 2 बार RCB से और PBKS, RR के खिलाफ एक-एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने IPL करियर में कुल 38 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 22 मे टीम को जीत मिली है, जबकि 16 में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement