Loading...
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका करेंगे कप्तानी 
चोट के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हुए कुसल मेंडिस (तस्वीर: एक्स/@ICC)

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका करेंगे कप्तानी 

Sep 04, 2026
02:18 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट ठीक न होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट जुलाई में लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान लगी थी। इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाए गए चरिथ असलंका अब मेंडिस की गैर-मौजूदगी में कप्तानी संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो भी पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

चोट 

हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं सके हैं मेंडिस 

जुलाई में LPL के दौरान कोलंबो किंग्स के साथ खेलते हुए मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी।

इस चोट के कारण उन्हें भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा था।

अभी मेंडिस को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर नहीं किया गया है, लेकिन अगर वह नहीं खेल पाते हैं, तो तय उप-कप्तान होने के नाते असलंका 50 ओवर सीरीज में भी कप्तानी संभाल सकते हैं।

जगह 

पवन रत्नायके और दिलशान मदुशंका को टीम में किया गया शामिल

टी-20 सीरीज के लिए मेंडिस की जगह पवन रत्नायके को चुना गया है। शीर्षक्रम के इस बल्लेबाज ने अब तक 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 140.41 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को भी शामिल किया गया है। फर्नांडो पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।

टीम में शामिल किए गए मदुशंका ने 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 31.45 की औसत से 20 ही विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

टीम 

ऐसी है श्रीलंका की टी-20 टीम 

श्रीलंका के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 15 सितंबर को साउथहैम्पटन में होने वाले टी-20 मैच से हो जाएगी। इसके बाद 17 और 19 को क्रमशः दूसरा और तीसरा टी-20 मैच होगा। दूसरा मुकाबला कार्डिफ और तीसरा मैच मैनचेस्टर में होना है।

श्रीलंकाई टी-20 टीम: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरु उदारा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, थारिंडु रथनायके, दुशमंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, पवन रथनायके, और दिलशान मदुशंका।

ADVERTISEMENT

असलंका 

असलंका करेंगे कप्तानी 

असलंका को लंका प्रीमियर लीग (LPL) में शानदार प्रदर्शन के बाद श्रीलंका की टी-20 टीम में वापस चुना गया था।

असलंका ने टूर्नामेंट की विजेता टीम गॉल गैलेंट्स के लिए 38.50 की औसत और 153.38 के स्ट्राइक-रेट से कुल 385 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे।

वह इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। CPL 2026 में उनके पिछले 3 स्कोर 1, 33 और 35 रन रहे हैं।

ADVERTISEMENT