Page Loader
विश्व कप 2019: भारतीय टीम को इन पांच गलतियों से बचना चाहिए

विश्व कप 2019: भारतीय टीम को इन पांच गलतियों से बचना चाहिए

May 09, 2019
03:00 pm

क्या है खबर?

ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप का आगाज़ 30 मई, 2019 से इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा। पिछले दो सालों से वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कारण भारतीय टीम 2019 क्रिकेट विश्व कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। 2019 क्रिकेट विश्व में भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। आइये जानते हैं कि विश्व कप में भारतीय टीम को किन पांच गलतियों से बचना चाहिए।

विजय शंकर

चार नंबर पर करना होगा सही खिलाड़ी का चयन

2019 विश्व कप में चार नंबर का खिलाड़ी भारत की सबसे बड़ी समस्या है। वनडे क्रिकेट में चार नंबर पर स्थान बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए भारतीय टीम को सोच समझकर इस पोज़ीशन पर खिलाड़ी का चयन करना चाहिए। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस भूमिका के लिए विजय शंकर को चुना है, लेकिन शंकर इतने बड़े टूर्नामेंट में चार नंबर पर खेलने का प्रेशर झेल पाएंगे। भारत को इस पोज़ीशन पर शंकर के अलावा किसी और को चुनने की ज़रूरत है।

Dhoni और DK

मध्य क्रम में अनुभवी बल्लेबाजों का सही इस्तेमाल करने की ज़रूरत

भारत को मध्य क्रम में अपने दिग्गजों का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। दिनेश कार्तिक को फिनिशर के रूप में मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम को एमएस धोनी को बतौर फिनिशर नहीं बल्कि मैच को आगे ले जाने और ज़िम्मेदारी से टॉप ऑर्डर में खेलने की ज़िम्मेदारी देनी चाहिए। धोनी इन-फॉर्म खिलाड़ियों में से एक हैं, जो शीर्ष क्रम के फेल होने की स्थिति में मैच को आगे ले जाने की काबिलयत रखते हैं।

प्लेइंग इलेवन

सही प्लेइंग इलेवन का करना होगा चयन

भारतीय टीम को परिस्थितियों के हिसाब से ही अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत को गेंदबाजी में पांच से ज़्यादा विकल्प के बारे में सोचना चाहिए। पिच बड़े पैमाने पर गति प्रदान करेगी और इसीलिए तीनों मुख्य गेंदबाजों को हार्दिक पंड्या के साथ काम करना चाहिए। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर भारत को रविंद्र जडेजा के रूप में दूसरा ऑल-राउंड विकल्प चुनना चाहिए।

कलेक्टिव प्रदर्शन

सिर्फ टॉप ऑर्डर पर निर्भर नहीं रहना होगा

विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम को कलेक्टिव प्रदर्शन करना होगा। सिर्फ टॉप ऑर्डर पर निर्भर होना भारत के लिए घातक साबित हो सकता है। पिछले कुछ सालो में टॉप ऑर्डर ने भारतीय टीम में बहुत योगदान दिया है, लेकिन विश्व कप में दूसरों को भी ज़िम्मेदारी लेनी होगी। इसलिए टीम में सही खिलाड़ियों का होना आवश्यक है। धोनी चार नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। साथ ही केदार जाधव पांच और दिनेश कार्तिक 6 पर खेल सकते हैं।

जानकारी

कोहली को कप्तानी में करना होगा सुधार

कोहली को अपने निर्णय लेने के साथ, जल्दी सोचने और बोल्ड होने की आवश्यकता है। कोहली को एमएस धोनी और रोहित शर्मा से समय-समय पर ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर भारत को विश्व कप जीतना है, तो कोहली को कप्तानी से श्रेष्ठ योगदान देना होगा।