Loading...
इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर लगे थे मारपीट के आरोप, पुलिस ने जांच की बंद 
ब्रायडन कार्स पर कई आरोप लगे थे (फाइल तस्वीर)

इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर लगे थे मारपीट के आरोप, पुलिस ने जांच की बंद 

Sep 19, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर कथित हमले के मामले में कोई आरोप नहीं लगाया जाएगा। डर्बीशायर पुलिस ने पिछले महीने हुई घटना को लेकर अपनी जांच बंद कर दी है। यह फैसला पीड़ित के शिकायत दर्ज नहीं कराने के बाद लिया गया, जिसके चलते पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के कारण कार्स को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया था। अब उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं होगा।

घटना

क्या थी पूरी घटना? 

23 अगस्त को डर्बी के वार्डविक स्थित मॉली मैलोन्स में पुलिस बुलाए जाने के बाद कार्स को शराब के नशे में होने और हंगामा करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें कार्स हथकड़ी लगाए नजर आए।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी जानकारी दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई खत्म कर दी गई थी।

इसके बाद उनपर कथित हमले के आरोपों की जांच शुरू हुई।

हमला

पुलिस ने क्या कहा? 

पुलिस ने इस पूरे मामले में बताया था कि डर्बी शहर के केंद्र में हमले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, 23 अगस्त की सुबह पुलिस मॉली मैलोन्स पहुंची थी, जहां एक व्यक्ति को शराब के नशे में होने और हंगामा करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, उसकी जानकारी दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

अब उसने जांच बंद कर दी है।

ADVERTISEMENT

जांच

ECB जांच जारी रखेगी 

पुलिस जांच बंद होने के बावजूद कार्स को अब क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करना होगा।

यह जांच इस बात के लिए होगी कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के अलावा उनको श्रीलंका के खिलाफ जारी टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भी टीम से बाहर कर दिया गया था।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है कार्स का क्रिकेट करियर 

इस खिलाड़ी ने अब तक 14 टेस्ट, 30 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 27 पारियों में 30.18 की औसत से 58 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/42 का रहा है।

वनडे में इस खिलाड़ी ने 34 विकेट चटकाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 13 पारियों में 20 विकेट है।

ADVERTISEMENT