NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: ब्रॉक लेसनर ने दिए रेसलमेनिया 36 के बाद रिटायर होने के संकेत
    अगली खबर
    WWE: ब्रॉक लेसनर ने दिए रेसलमेनिया 36 के बाद रिटायर होने के संकेत

    WWE: ब्रॉक लेसनर ने दिए रेसलमेनिया 36 के बाद रिटायर होने के संकेत

    लेखन Neeraj Pandey
    May 02, 2019
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    अगले साल होने वाले रेसलमेनिया 36 के बाद ब्रॉक लेसनर अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कह सकते हैं।

    ब्रेड शेफर्ड के मुताबिक लेसनर ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के साथ बैठक की है और उनसे अपने अगले साल रिटायर होने के प्लान के बारे में बात की है।

    हाल ही में खबरें आई थीं कि लेसनर ने UFC को अलविदा कह दिया है और अब दोबारा फाइट करते हुए नजर नहीं आएंगे।

    संन्यास

    UFC से रिटायर होने के बाद रेसलिंग भी छोड़ेंगे द बीस्ट?

    UFC प्रेसीडेंट डाना व्हाइट ने ESPN से बात करते हुए कहा था, "लेसनर ने मुझसे कहा कि अब वह नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने UFC को अलविदा कह दिया है।"

    इस पर खूब खबरें चली थीं, लेकिन लेसनर रेसलिंग को भी छोड़ रहे हैं पर ज़्यादा खबरें नहीं आई।

    फिलहाल की रिपोर्ट्स की मानें तो लेसनर ने रेसलिंग छोड़ने का मन बना लिया है, लेकिन रेसलमेनिया 36 पर अपना आखिरी मुकाबला लड़ना चाहते हैं।

    सउदी अरब

    7 जून को सउदी अरब में परफॉर्म करेंगे लेसनर

    इन सभी खबरों के बीच WWE का कहना है कि 7 जून को सउदी अरब में होने वाले उनके शो में परफॉर्म करने वाले रेसलर्स में लेसनर का नाम भी शामिल है।

    हालांकि, यदि लेसनर अगले साल रिटायर होने का प्लान बनाते हैं तो उन्हें रिटायर करने के लिए कई रेसलर्स अपना हाथ आजमाना चाहेंगे।

    लेसनर के रिटायर करने के लिए मैट रिडल सबसे आगे हैं औरह उन्होंने कहा भी है कि लेसनर को रिटायर करना उनका लक्ष्य है।

    WWE

    WWE में रहा है लेसनर का दबदबा

    लेसनर ने WWE पर खूब राज किया है। उन्होंने रेसलमेनिया पर द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़कर सबको चौंका दिया था।

    WWE में लेसनर छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और रेसलमेनिया 31 तथा रेसलमेनिया 34 को हेडलाइन कर चुके हैं।

    लेसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को इस कदर अपना बना लिया था कि कोई यह टाइटल उनसे छीन ही नहीं पा रहा था।

    रेसलमेनिया 35 पर सैथ रॉलिंस ने उन्हें हराकर उनके राज को खत्म किया।

    लेखक के विचार

    लेसनर के जाने का WWE को नहीं होगा नुकसान

    यदि लेसनर WWE से जाते हैं तो इसका कंपनी को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि फिलहाल WWE फैंस लेसनर से उब चुके हैं।

    यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए लेसनर केवल पीपीवी पर ही फाइट करने आते थे और हर हफ्ते अपने चैंपियन को नहीं देख पाना फैंस को खलता था।

    लेसनर हर हफ्ते रिंग में कदम रखने वाले नहीं हैं। यदि कोई सुपरस्टार हर हफ्ते रिंग में आता है तो इससे फैंस काफी खुश होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WWE

    WWE: रेसलमेनिया 35 में जोड़ा गया एक और बड़ा मुकाबला, कंपनी ने की घोषणा WWE रेसलमेनिया
    WWE: अंडरटेकर की लगातार 21 साल जीत से लेकर रेसलमेनिया के सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर WWE रेसलमेनिया
    WWE: रेसलमेनिया किंग अंडरटेकर द्वारा लड़े गए 5 सबसे खराब मुकाबलों पर एक नजर WWE रेसलमेनिया
    WWE: रोंडा राउज़ी, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर गिरफ्तार, देखें रॉ की टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो रेसलमेनिया पर कभी मेन इवेंट मुकाबला नहीं लड़े WWE
    WWE: वर्तमान समय की 5 महिला रेसलर्स जो शायद कभी भी शादी नहीं करेंगी WWE
    WWE: कोफी ने साइन किया रेसलमेनिया कॉन्ट्रैक्ट, देखें स्मैकाडउन की टॉप घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: रेसलमेनिया पर महिला रेसलिंग में हुई टॉप-5 चीजों पर एक नजर WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: ऐसे मौके जब स्टोरीलाइन के लिए विंस मैकमैहन ने तोड़ दीं सारी सीमाएं WWE
    WWE: रेसलमेनिया इतिहास में लड़े गए 5 सबसे बेहतरीन मुकाबले, देखें वीडियो WWE
    WWE: 90 के दशक में कंपनी के लिए परफॉर्म करने वाले 5 सबसे बेहतरीन सुपरस्टार्स WWE
    WWE Wrestlemania 35: शो पर कौन किस से भिड़ेगा, जानें समय और टीवी इंफो WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025