Loading...
ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा से प्रेम संबंधों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम केवल दोस्त हैं
ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ प्रेम संबंधों की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है

ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा से प्रेम संबंधों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम केवल दोस्त हैं

Aug 05, 2026
12:29 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ अपने अपने प्रेम संबंधों की खबरों पर 18 साल बाद आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह और जिंटा सिर्फ अच्छे दोस्त थे और हमेशा रहेंगे। ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2008 से 2010 तक पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा रहे थे, जिसकी सह-मालिक जिंटा हैं। उस दौरान उनके प्रेम संबंधों की खबरें लगातार सामने आई थी।

बयान

ली ने क्या दिया बयान?

प्रेम संबंधों की खबरें सामने आने के बाद भी ली ने कभी इस पर मुंह नहीं खोला था। हालांकि, अब 18 साल बाद उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।

उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से कहा, "ये लीजिए, मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। प्रीति जिंटा और मैं पहले भी और आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। उस समय वो पंजाब टीम की बॉस थीं। वो बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।"

अफवाह

अफवाहों से मुझ नहीं पड़ा कोई फर्क- ली

ली ने आगे कहा, "इस तरह की अफवाहों से मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे हमेशा सच्चाई पता थी। लोग चाहे जितनी अटकलें लगा लें, लेकिन मैंने कभी उन्हें खुद पर हावी नहीं होने दिया।"

बता दें कि जिंटा ने 2010 में कहा था, "मुझे लगता है कि हर साल ली के साथ रोमांटिक रूप से जोड़े जाने की खबरें अब पुरानी और घिसी-पिटी हो गई हैं।दोस्तों, यहां कोई नई बात नहीं है! हम दोस्त हैं, हां।"

ADVERTISEMENT

जीवन

ली और जिंटा की निजी जिंदगी की स्थिति

ली ने 2014 में लाना एंडरसन से शादी की थी, जिनसे उनके 2 बच्चे हैं। साल 2009 में उनका अपनी पहली पत्नी एलिजाबेथ केम्प से तलाक हो गया था।

इसी तरह जिंटा ने 2016 में अमेरिका में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। उनके जुड़वां बच्चे (बेटा-बेटी) हैं।

इन दिनों वह 14 अगस्त को रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह IPL में PBKS को सपोर्ट करती दिखती हैं।

ADVERTISEMENT