LOADING...
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, शीर्ष पर है यह श्रीलंकाई
नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट अपने नाम किए हैं

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, शीर्ष पर है यह श्रीलंकाई

Jul 07, 2026
05:29 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 25 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है। जिम्बाब्वे से मिले 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम 116 पर सिमट गई। मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए, लेकिन इसके बाद भी टीम को हार झेलनी पड़ी। आइए जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में किए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर नजर डालते हैं।

#1

चमिंडा वास - 8/21 कोलंबो, 2001

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास के नाम दर्ज है। उन्होंने 2001 में LG अबंस त्रिकोणीय सीरीज में कोलंबो में खेले गए वनडे मुकाबले में 21 रन देकर 8 विकेट चटकाए थे। वह इस प्रारूप में 8 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इससे जिम्बाब्वे की टीम 15.4 ओवर में 38 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

#2

वानिंदु हसरंगा - 7/19 कोलंबो, 2024

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका के ही स्पिनर वनिंदु हसरंगा दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 2024 में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 5.5 ओवर में 19 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। इसमें एक मेडन ओवर भी था। इससे जिम्बाब्वे की टीम 27 ओवर के मैच में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। बाद में श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस (DLS) के तहत 62 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी।

Advertisement

#3

नाहिद राणा: 6/26 हरारे, 2026

बांग्लादेश के नाहिद इस सूची में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हरारे में आयोजित इस मुकाबले में बेहद घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसमें 2 ओवर मेडन भी शामिल रहे। उनकी इस गेंदबाजी से जिम्बाब्वे की टीम 36.4 ओवर में महज 141 रन पर ढेर हो गई, लेकिन वह लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही। बांग्लादेश की टीम 33.1 ओवर में 116 रन पर ही ढेर हो गई।

Advertisement