Loading...
एशियाई खेलों के क्रिकेट वेन्यू को लेकर बोर्ड्स चिंतित, PCB ने उठाए सवाल- रिपोर्ट 
इस बार जापान में होने हैं एशियाई खेल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

एशियाई खेलों के क्रिकेट वेन्यू को लेकर बोर्ड्स चिंतित, PCB ने उठाए सवाल- रिपोर्ट 

Aug 27, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

इस बार एशियाई खेलों का आयोजन जापान में होना है, जिसमें क्रिकेट भी शामिल है। इस बीच खबर है कि इस आयोजन को लेकर के कई क्रिकेट बोर्ड्स ने सवाल उठाए हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सहित कई प्रमुख बोर्ड्स ने जापान में क्रिकेट के मैदानों और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर के अपनी चिंता जाहिर की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

बिना परखी गई हाइब्रिड पिच पर होगा क्रिकेट का आयोजन 

जापान के शहर नागोया के पूर्व में स्थित एक छोटे से शहर, निशिन में एशियाई खेलों के लिए क्रिकेटर आएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एक हाइब्रिड पिच बिछाई गई है, जो अब तक किसी बड़े मुकाबले में परखी नहीं गई है।

कुछ महीने पहले तक यह बेसबॉल का मैदान हुआ करता था, जिसे अब क्रिकेट के लिए तैयार किया गया है।

ऐसे में सीधे एशियाई खेलों में इसके प्रयोग को लेकर बोर्ड्स चिंतित हैं।

सुविधाएं 

बेहद छोटा है ड्रेसिंग रूम 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ड्रेसिंग रूम इतना छोटा है कि इसमें खिलाड़ियों के किट बैग तक पूरे नहीं आ सकेंगे।

वेन्यू पर ठीक-ठाक ड्रेसिंग रूम की भी कमी है।

PCB ने

इन सब खराब व्यवस्थाओं के बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अब वेन्यू और होटल की जांच करने की लिए टीम भेज रहा है।

BCCI ने भी भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन और ऑर्गेनाइजिंग कमिटी से बात की है।

ADVERTISEMENT

PCB 

PCB ने सबसे पहले उठाई थी आपत्ति 

इन सुविधाओं को लेकर सबसे पहले आपत्ति PCB ने जताई थी।

यह मामला करीब 15 दिन पहले हुई ACC की एक बैठक में उठाया गया था, जिसके बाद बाकी शीर्ष टीमों ने भी जल्दबाजी में तैयार की गई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

क्रिकेट के लिए अपेक्षाकृत नए मेजबान देश जापान में बुनियादी ढांचा अभी उतना तैयार नहीं दिख रहा, जितना एक बड़े टूर्नामेंट के लिए जरूरी माना जाता है

ADVERTISEMENT

शेड्यूल 

क्रिकेट का शेड्यूल हो चुका है घोषित 

एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट का शेड्यूल घोषित हो चुका है, जिसमें महिला प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी, जबकि पुरुष टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें वरीयता प्राप्त हैं और सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगी।

बता दें कि पिछले एशियाई खेलों में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।

ADVERTISEMENT