ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में चौथी बार किया आउट, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म जारी है। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी वह महज 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बन गए। इससे पहले, अभिषेक ने पहले दो मैचों में क्रमशः 1 और 8 रन के स्कोर किए थे। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा था। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।
शिकार
मुजरबानी ने अभिषेक को चौथी बार किया आउट
इस सीरीज के दौरान अभिषेक लगातार तीन मौकों पर मुजरबानी के हाथों आउट हुए हैं। उन्होंने कुल 11 रन बनाए और उनकी औसत 3.66 की रही।
ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, अभिषेक अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मुजरबानी द्वारा चार बार आउट हो चुके हैं।
उन्होंने मुजरबानी के खिलाफ 6 पारियों में 24 गेंदों का सामना किया और 2.25 की औसत से केवल 9 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान 18 गेंदें डॉट रही और एक चौका लगाया।
प्रदर्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा रहा है अभिषेक का प्रदर्शन?
जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
वह इस टीम के खिलाफ 9 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 8 पारियों में 23.75 की औसत और 157.02 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा है।
उन्होंने अब तक कुल 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.74 की औसत और 187.24 की स्ट्राइक रेट से 1,629 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है।