Loading...
भुवनेश्वर कुमार ने वनडे विश्व कप 2027 खेलने पर दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा
भुवनेश्वर कुमार ने वनडे विश्व कप 2027 खेलने पर अहम बयान दिया है

भुवनेश्वर कुमार ने वनडे विश्व कप 2027 खेलने पर दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा

Aug 10, 2026
01:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की मांग जोर पकड़ रही है। जसप्रीत बुमराह समेत भारत के तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझने की वजह भी चर्चा में है। इन सबके बीच भुवनेश्वर ने कहा है कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपनी पूरी क्षमता से क्रिकेट खेलना है, चाहे वे किसी भी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हों।

बयान

वनडे विश्व कप को लेकर क्या बोले भुवनेश्वर?

वर्तमान में UP टी-20 लीग में लखनऊ फॉल्कन्स का प्रतिनिधित्व कर रहे भुवनेश्वर ने रविवार को मीडिया से कहा, "अगर मुझे वनडे विश्व कप के लिए बुलावा आता है तो मैं ना क्यों कहूंगा? मैं पूरी तरह तैयार हूं। ईमानदारी से मैं यह सटीक रूप से नहीं कह सकता कि मैं कितना तैयार हूं। मेरा काम क्रिकेट खेलना है और इसीलिए मैं यहां आया हूं। मैं यहां इस इरादे से नहीं आया हूं कि मुझे किसी दूसरी जगह जाना है।"

भूमिका

चयन की उम्मीद और चयनकर्ताओं की भूमिका पर दिया अहम बयान

भुवनेश्वर ने भारतीय टीम में चयन की उम्मीद और चयनकर्ताओं की भूमिका पर कहा, "हम IPL यह जानकर खेलते हैं कि हमें प्रदर्शन करना है और टीम के लिए मैच जीतने हैं, लेकिन मैं यहां UP टी20 लीग में इस उम्मीद से नहीं आया हूँ कि मुझे कहीं और चुन लिया जाएगा या इसलिए आया हूं क्योंकि किसी ने कुछ कहा था। मैं कितना तैयार हूं, यह तय करना मेरा काम नहीं है। बाकी सब चयनकर्ताओं का फैसला है।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

भवनेश्वर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की संभावनाओं पर भी दिया बयान

भुवनेश्वर ने कहा, "अभी बहुत समय है और उससे पहले बहुत सारा क्रिकेट खेला जाना बाकी है। मैं अभी यह नहीं कह सकता कि मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलूंगा या नहीं, लेकिन मेरा उद्देश्य जितना हो सके उतना क्रिकेट खेलते रहना है।"

ADVERTISEMENT

मांग

भुवनेश्वर की भारतीय टीम में वापसी की उठ रही मांग

भुवनेश्वर ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला जनवरी 2022 में और आखिरी टी-20 मैच नवंबर 2022 में खेला था।

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में उनके अनुभव को देखते हुए रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी उनकी वनडे टीम में वापसी की वकालत कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, उनका टेस्ट क्रिकेट करियर अब पूरी तरह समाप्त माना जा चुका है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2018 में खेला था।

करियर

कैसा रहा है भुवनेश्वर का अंतरराष्ट्रीय करियर?

भुवनेश्वर ने आखिरी बार 2022 में भारत के लिए खेला था।

उन्होंने अब तक 21 टेस्ट मैचों में 26.09 की औसत से 63 विकेट, 121 वनडे मैचों में 35.11 की औसत से 141 विकेट और 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 23.10 की औसत से 90 विकेट चटकाए हैं।

इसी तरह वह IPL में अब तक 206 मैचों में 26.16 की औसत से 206 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

उन्होंने RCB की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया है।

ADVERTISEMENT