NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बेथ मूनी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
    अगली खबर
    बेथ मूनी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
    बेथ मूनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां अर्धशतक लगाया है (फोटो: ट्विटर/@CricCrazyJohns)

    बेथ मूनी महिला टी-20 विश्व कप फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 26, 2023
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

    वह टी-20 विश्व कप के फाइनल में 2 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने 2020 के विश्व कप फाइनल में भी 78* रनों की पारी खेली थी।

    मूनी ने 74 रन की शानदार पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 139.62 का रहा।

    आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    टी-20 में मूनी के आंकड़े 

    बाएं हाथ की बल्लेबाज बेथ मूनी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां अर्धशतक 44 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने 83 मैचों में लगभग 40 की औसत से 2,355 रन बना लिए हैं। टी-20 विश्व कप में मूनी के 500 से अधीक रन हो गए हैं। वह 20 पारियों में 608 रन बना चुकी हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

    29 साल की मूनी की गिनती महिला क्रिकेट की दिग्गज बल्लेबाजों में होती है।

    बल्लेबाजी

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के फाइनल में मूनी का बल्ला खूब गरजा 

    मूनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के फाइनल में 6 पारियां खेली हैं और 99.33 की औसत से 298 रन बना चुकी हैं।

    इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.69 का रहा है। मूनी ने 6 पारियों में 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 विश्व कप 2023 के फाइनल में उन्होंने 74, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के फाइनल में 61, वनडे विश्व कप 2022 के फाइनल में 62 और 2020 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में 78 रन बनाए थे।

    प्रदर्शन 

    2023 विश्व कप में कैसा रहा मूनी का प्रदर्शन?

    टी-20 विश्व कप 2023 में मूनी ने 6 मैच खेले हैं 51.50 की शानदार औसत से 206 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन रहा। इस दौरान मूनी ने 117.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के लगाए।

    मूनी ने टी-20 विश्व कप 2023 के दौरान 175 गेंदों का सामना किया। वह 2 बार नॉटआउट भी रहीं।

    उन्होंने 3 शानदार अर्धशतक लगाए और एक बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटी।

    रिकॉर्ड

    मूनी के अन्य रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मूनी की 74 रन की पारी महिला टी- 20 विश्व कप फाइनल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। मूनी ही इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2020 के फाइनल में 78 रन बनाए थे।

    वह प्लेयर ऑफ द मैच भी बनी। एलिसा हीली और मूनी टी-20 विश्व कप में 16वीं बार पारी की शुरुआत करने उतरी थीं।

    ये जोड़ी सर्वाधिक मैचों में ओपनिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला क्रिकेट विश्व कप: कोरोना संक्रमित होने पर नौ खिलाड़ियों के साथ मैच खेल सकेंगी टीमें क्रिकेट समाचार
    सिर में चोट लगने के बावजूद विश्व कप में हिस्सा ले सकेंगी स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, बने ये बड़े रिकॉर्ड्स मिताली राज

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को टी-20 सीरीज में 4-1 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC इमर्जिंग विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर: दो भारतीय सहित ये चार खिलाड़ी हुईं शॉर्टलिस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ट्राय कूले भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सुपर-6 में बनाई जगह, जानिए आंकड़े अंडर-19 विश्व कप

    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम करेगी भारत का दौरा, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे वनडे क्रिकेट
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025