Page Loader
WWE: बेहद खतरनाक फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करती हैं ये महिला रेसलर्स, देखें वीडियो

WWE: बेहद खतरनाक फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करती हैं ये महिला रेसलर्स, देखें वीडियो

लेखन Neeraj Pandey
Mar 09, 2020
06:09 pm

क्या है खबर?

WWE सुपरस्टार के पास अपना खुद का एक फिनिशिंग मूव होता है जिसका इस्तेमाल वे मैच को समाप्त करने के लिए करते हैं। मेल सुपरस्टार्स को उनके फिनिशिंग मूव के नाम से भी पहचान लिया जाता है। अब फीमेल सुपरस्टार्स ने भी खुद को उसी कड़ी में जोड़ लिया है और कई महिला सुपरस्टार भी शानदार फिनिशिंग मूव्स का इस्तेमाल करती हैं। आइए ऐसी ही पांच महिला रेसलर्स के शानदार फिनिशिंग मूव्स के बारे में जानें और उनके वीडियो देखें।

#1

साशा बैंक्स का 'बैंक स्टेटमेंट'

रेसलिंग फैंस को सब्मिशन मूव्स काफी पसंद आते हैं और साशा बैंक्स के पास कंपनी के सबसे बेहतरीन सब्मिशन मूव्स में से एक है। फिनिशिंग मूव के तौर पर साशा जिस मूव का इस्तेमाल करती हैं उसे बैंक्स स्टेटमेंट के नाम से जाना जाता है। अपने मूव में साशा विपक्षी को पेट के बल करके उसके गले को अपने दोनों हाथों में फंसाकर पीछे की ओर खींचती हैं।

#2

बैकी लिंच का डिस-आर्म हर

बैकी लिंच फिलहाल महिला डिवीजन के टॉप पर चल रही हैं और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है। मुकाबला जीतने के लिए बैकी अक्सर डिस-आर्म-हर फिनिशर मूव का इस्तेमाल करती हैं। इस मूव के दौरान वह विपक्षी के एक हाथ को अपने दोनों पैरों के बीच फंसाकर तोड़ने की कोशिश करती हैं। उनके मूव में फंसने के बाद रेसलर्स टैप करके मुकाबलें हार स्वीकार कर लेते हैं।

#3

शार्लेट फ्लेयर का 'फिगर 8'

द क्वीन के नाम से मशहूर शार्लेट फ्लेयर को महिला डिवीजन की सबसे ज़्यादा रिस्क लेने वाली रेसलर माना जाता है। शार्लेट का फिनिशिंग मूव काफी खतरनाक है और इसे फिगर 8 के नाम से जाना जाता है। फिनिशिंग मूव के दौरान शार्लेट विपक्षी के दोनों पैरों को अपने पैरों में फंसाकर उसे पैरों के बल पूरा उठाने का प्रयास करती हैं।

#4

एंबर मून का खतरनाक 'एक्लिप्स'

जिस प्रकार मेंस डिवीजन में स्टोन कोल्ड और रैंडी ऑर्टन बेहद खतरनाक फिनिशर का इस्तेमाल कर चुके हैं ठीक उसी प्रकार एंबर मून फिलहाल एक खतरनाक फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल कर रही हैं। रस्सी के ऊपर से छलांग लगाते हुए एंबर सीधा विपक्षी के गले पर दोनों हाथ लगाती हैं और उसे उसी फोर्स के साथ सीधा मैट पर पटक देती हैं।

#5

जापानी रेसलर कायरी सेन का बेहद खतरनाक मूव

जापानी रेसलर कायरी सेेन ने NXT में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके कारण उन्हें हाल ही में मेन रोस्टर पर बुलाया गया है। कायरी को उनके फिनिशिंग मूव ने मशहूर बनाया था क्योंकि महिला डिवीजन के हिसाब से यह काफी खतरनाक है। रस्सी के ऊपर से कूदते हुए वह सीधे विपक्षी के सीने पर अपनी कोहनी के बल गिरती हैं।