NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023 के बाद अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे बेन स्टोक्स
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023 के बाद अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे बेन स्टोक्स
    विश्व कप के बाद सर्जरी कराएंगे स्टोक्स (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023 के बाद अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे बेन स्टोक्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 03, 2023
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    इग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराएंगे। वह इस समय खेले जा रहे वनडे विश्व कप 2023 के बाद अपने घुटने का इलाज कराएंगे। उन्होंने खुद यह जानकारी दी है।

    बता दें कि स्टोक्स ने मौजूदा विश्व कप में बतौर बल्लेबाज 3 मैच खेले हैं और फिटनेस कारणों से 1 में भी गेंदबाजी नहीं की है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं स्टोक्स

    इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान स्टोक्स ने उम्मीद जताई है कि वह सर्जरी के बाद भारत के खिलाफ 25 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

    उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "उम्मीद है कि मैं भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ठीक हो जाऊंगा। विश्व कप के बाद मेरी सर्जरी होने वाली है। इसे कब करवाना है यह तय करने में काफी समय लग गया।"

    जानकारी

    स्टोक्स की पहले भी हो चुकी है घुटने की सर्जरी 

    स्टोक्स घुटने की चोट से लम्बे समय से परेशान रहे हैं। उन्होंने पहली बार मई 2016 में अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी। इसी साल न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान फिर से उनके घुटने की चोट उजागर हुई थी।

    प्रदर्शन

    मौजूदा विश्व कप में स्टोक्स का प्रदर्शन 

    स्टोक्स फिटनेस कारणों से ही विश्व कप के शुरुआत कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहली बार इस विश्व कप में खेलने उतरे, जिसमें सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।

    इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 43 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

    अपने तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ स्टोक्स अपना खाता भी नहीं खोल सके।

    संन्यास

    विश्व कप 2023 के लिए संन्यास से वापस लौटे थे स्टोक्स 

    स्टोक्स ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट को लम्बा करने के लिए वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, इस साल उन्होंने विश्व कप 2023 के लिए वनडे क्रिकेट में दोबारा से खेलने का फैसला किया था।

    बता दें कि स्टोक्स ने विश्व कप 2019 की जीत में अहम भूमिका रही थी।

    उन्होंने उस विश्व कप में 11 मैचों में 66.42 की उम्दा औसत और 93.18 की स्ट्राइक रेट से 462 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल थे।

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड ने मौजूदा विश्व कप में किया है खराब प्रदर्शन 

    गत विजेता इंग्लैंड के लिए यह विश्व कप बेहद निराशाजनक बीता है। जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लिश टीम ने अपने 6 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और 5 में शिकस्त झेली है।

    सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी इंग्लैंड ने सिर्फ बांग्लादेश को हराने में सफलता हासिल की है।

    इंग्लैंड को अब अपने बचे हुए मैचों में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और पाकिस्तान से खेलना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    बेन स्टोक्स

    जन्मदिन विशेष: बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  जन्मदिन विशेष
    स्टोक्स-मैकुलम के साथ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने किया है अभूतपूर्व प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज सीरीज: इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशेज सीरीज: बेन स्टोक्स के 5 यादगार प्रदर्शन पर एक नजर  एशेज सीरीज

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: शर्मनाक हार के बाद फूटा जोस बटलर का गुस्सा, इन्हें ठहराया जिम्मेदार वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टोपली वनडे विश्व कप 2023 से हुए बाहर, जानिए कारण  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए ब्रायडन कार्से, टोपली की लेंगे जगह वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स को दिया 1 साल का केंद्रीय अनुबंध, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल  बेन स्टोक्स

    क्रिकेट समाचार

    शाहीन अफरीदी वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बने, जानिए उनके रिकॉर्ड्स शाहीन अफरीदी
    वनडे विश्व कप 2023: महमूदुल्लाह ने लगाया अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश की पारी 204 पर सिमटी, शाहीन-वसीम की उम्दा गेंदबाजी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने दर्ज की तीसरी जीत, बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: मार्को येन्सन की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन?  जसप्रीत बुमराह
    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को लगा झटका, अचानक स्वदेश लौटे मिचेल मार्श  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025