NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स 
    टेस्ट में 194 विकेट ले चुके हैं बेन स्टोक्स (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    जन्मदिन विशेष: बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 04, 2023
    01:38 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स रविवार (4 जून) को 32 साल के हो गए हैं। वह विश्व क्रिकेट के शीर्ष ऑलराउंडर्स में शूमार हैं।

    इंग्लैंड ने वनडे प्रारूप में अपना इकलौता विश्व कप 2019 में जीता था, जिसमें स्टोक्स की अहम भूमिका रही थी।

    वह टी-20 विश्व कप (2022) विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं।

    इस बीच उनके रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

    मुकाम 

    विश्व कप 2019 में स्टोक्स ने हासिल किए ये मुकाम 

    स्टोक्स ने 2019 में खेले गए क्रिकेट विश्व कप फाइनल में 84 रन बनाए थे।

    यह विश्व कप के फाइनल में रनों का पीछा करते हुए 5वां सबसे बड़ा स्कोर है।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग मैच में स्टोक्स ने अर्धशतक बनाया, 2 विकेट लिए और 2 ही कैच लपके थे। वह ऐसा कारनामा करने वाले विश्व कप इतिहास के 5वें खिलाड़ी बन गए थे।

    उस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर स्टोक्स ने 465 रन और 7 विकेट लिए थे।

    जानकारी

    2013 विश्व कप में बनाया था ये रिकॉर्ड 

    2013 में स्टोक्स वनडे क्रिकेट (22 साल और 104 दिनों में) में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने साउथैम्प्टन में 5वें वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

    व्यक्तिगत स्कोर 

    छठे नंबर पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (टेस्ट) का रिकॉर्ड स्टोक्स के नाम है 

    2016 में, स्टोक्स ने केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 258 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 198 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 30 चौके और 11 छक्के शामिल थे।

    वह छठे नंबर पर किसी बल्लेबाज का यह अब तक का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है।

    स्टोक्स के बाद डग वाल्टर्स (250), डॉन ब्रैडमैन (234), महेंद्र सिंह धोनी (224) और एबी डिविलियर्स (217*) इस सूची में शामिल अन्य बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    एक टेस्ट पारी में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं स्टोक्स 

    केपटाउन में स्टोक्स ने 11 छक्के लगाए थे। उन्होंने नाथन एस्टल, मैथ्यू हेडन और ब्रेंडन मैकुलम (2 बार) के साथ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। वसीम अकरम एक पारी में सर्वाधिक 12 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    एलीट क्लब 

    इस एलीट क्लब का हिस्सा हैं स्टोक्स 

    स्टोक्स उन 3 इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने एक वनडे मैच में 10 या अधिक छक्के लगाए हैं।

    उन्होंने मार्च 2021 में पुणे में भारत के खिलाफ अपनी 52 गेंदों में 99 रन की पारी में 10 छक्के लगाए थे।

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के नाम एक वनडे में सर्वाधिक 17 छक्के (विश्व कप 2019) लगाने का रिकॉर्ड है।

    जोस बटलर ने 2 बार (14 बनाम नीदरलैंड, 12 बनाम वेस्टइंडीज) यह उपलब्धि हासिल की है।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    स्टोक्स के अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स 

    2020 में, स्टोक्स, इयान बॉथम के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 4,000 रन और 100 विकेट का डबल हासिल करने वाले केवल दूसरे क्रिकेटर बने थे।

    जैक्स कैलिस, गारफील्ड सोबर्स, इयान बॉथम और रवि शास्त्री के बाद वह टेस्ट में 10 शतक और 150 विकेट लेने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बने थे।

    बतौर सलामी बल्लेबाज स्टोक्स ने 36 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वह टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले इंग्लिश सलामी बल्लेबाज हैं।

    अंतरराष्ट्रीय करियर 

    कैसा रहा है स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    स्टोक्स वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 105 मैचों में लगभग 39 की औसत के साथ 2,924 रन बनाए।

    गेंदबाजी में उन्होंने 74 विकेट लिए थे।

    उन्होंने 92 टेस्ट में 5,712 रन (शतक-12, अर्धशतक 28) बना लिए हैं, जबकि गेंदबाजी में 194 विकेट झटके हैं।

    वह 43 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1 अर्धशतक की बदौलत 585 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 26 विकेट (इकॉनमी रेट- 8.39) लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    जन्मदिन विशेष
    क्रिकेट के आंकड़े
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    बेन स्टोक्स

    टी-20 लीग्स के लिए लगभग आधे खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार- सर्वे क्रिकेट समाचार
    बेन स्टोक्स वनडे अंतरराष्ट्रीय में कर सकते हैं वापसी, संन्यास से वापसी के संकेत दिए क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: अबरार अहमद का कमाल, पहले टेस्ट में ही झटके 5 विकेट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 281 पर सिमटी, अबरार ने झटके 7 विकेट पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 50 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए उनके 50 अविश्वसनीय रिकॉर्ड  सचिन तेंदुलकर
    जन्मदिन विशेष: अरिजीत सिंह के सुपरहिट गाने, दिल को छू जाती है उनकी आवाज अरिजीत सिंह
    जयंती विशेष: जोहरा सहगल की फिल्म थी कान्स में पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: सामंथा रुथ प्रभु के हिंदी प्रशंसकों के लिए क्या है खास? सामंथा रुथ प्रभु

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, केवल 47 रनों की जरूरत विराट कोहली
    मोहम्मद शमी बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे: चेपक स्टेडियम में कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    वेस्ली मधवीरे नीदलैंड के खिलाफ लगाई हैट्रिक, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बने  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविंद्र जडेजा कर सकते हैं अनिल कुंबले के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी  रविंद्र जडेजा
    रोहित शर्मा बनाने वाले हैं विश्व रिकॉर्ड, एक छक्का लगाते ही हासिल करेंगे ये उपलब्धि रोहित शर्मा
    भारत ने पिछले एक दशक में घर में जीती हैं 15 टेस्ट सीरीज, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविचंद्रन अश्विन कर सकते हैं शेन वॉर्न के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025