Loading...
एशेज सीरीज में वापसी की खबरों को बेन स्टोक्स ने बताया पूरी तरह भ्रामक
बेन स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं (फाइल तस्वीर)

एशेज सीरीज में वापसी की खबरों को बेन स्टोक्स ने बताया पूरी तरह भ्रामक

Oct 22, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने 2027 की एशेज सीरीज के लिए टेस्ट टीम में उनकी वापसी की संभावना जताने वाली खबर को खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे भ्रामक बताया और साफ किया कि इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उस रिपोर्ट का जवाब दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अगले गर्मियों में काउंटी क्रिकेट खेलने की उनकी योजना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का रास्ता खोल सकती है।

संन्यास

इस कारण स्टोक्स की वापसी की बात हो रही थी 

स्टोक्स, जिन्होंने जून 2026 में संन्यास ले लिया था, अगले सत्र में डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप अभियान को प्राथमिकता देने की योजना बना रहे हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनकी प्रतिबद्धता उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की ओर से संपर्क किए जाने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर विचार करने का मौका दे सकती है।

हालांकि, 35 वर्षीय स्टोक्स ने इस संभावना को तुरंत खारिज कर दिया।

बयान

स्टोक्स ने क्या लिखा?

स्टोक्स ने एक्स पर लिखा, "कृपया इस खबर को पढ़ने के लिए अपना एक पाउंड बर्बाद न करें। यह पूरी तरह भ्रामक शीर्षक है और एशेज से जुड़ी इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।"

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान संन्यास लिया था।

इसके बाद से वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अवसर तलाश रहे हैं। हालांकि, अगले सत्र के लिए उनकी योजनाओं में उनका बचपन का काउंटी क्लब डरहम सबसे अहम बना हुआ है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें स्टोक्स का ट्विट

ADVERTISEMENT

लीग

स्टोक्स BBL में खेलेंगे

स्टोक्स एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करीब 3.34 करोड़ रुपये के करार पर हस्ताक्षर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आएंगे।

वह अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में खेलने में भी रुचि रखते हैं।

हालांकि, उनका मुख्य लक्ष्य अपने काउंटी क्लब डरहम की मदद करना है, ताकि टीम अगले सत्र में काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीतने की चुनौती पेश कर सके। स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अभी किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ADVERTISEMENT