LOADING...
बेन स्टोक्स की टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारियां, एक में ऑस्ट्रेलिया से छीनी थी जीत
बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में कई सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली हैं

बेन स्टोक्स की टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पारियां, एक में ऑस्ट्रेलिया से छीनी थी जीत

Jun 29, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह फैसला नॉटिंघम में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच के चौथे दिन आया। स्टोक्स 15 साल के क्रिकेट करियर और 4 साल के कप्तानी करियर के बाद क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में से एक के रूप में विदाई ले रहे हैं। आइए टेस्ट क्रिकेट में उनकी 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर डालते हैं।

#1

हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135* रन, 2019

स्टोक्स की सर्वश्रेष्ठ पारी एशेज सीरीज 2019 के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी (135*) थी। हेडिंग्ले में इंग्लैंड को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद स्टोक्स ने नंबर-11 के बल्लेबाज जैक लीच (1*) के साथ 76 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 1 विकेट से जीत दिलाई। यह टेस्ट इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें उस पारी का वीडियो

Advertisement

#2

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 258 रन, 2016

स्टोक्स की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ केपटान में जड़ा गया दोहरा शतक (258) है। उन्होंने सिर्फ 198 गेंदों पर 258 रनों (30 चौके और 11 छक्के) की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 163 गेंदों में टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए यह टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

Advertisement

#3

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 रन, 2013

स्टोक्स की सर्वश्रेष्ठ पारियों में उनका पहला शतक (120) भी शामिल है, जो उन्होंने अपनी डेब्यू एशेज सीरीज 2013 में पर्थ की बेहद तेज और उछाल भरी पिच पर बनाया था। इस पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का जड़ा था। हालांकि, उस मुकाबले में इंग्लैंड को 150 रन से हार मिली थी। इसके बाद भी मिचेल जॉनसन की घातक गेंदबाजी के सामने स्टोक्स की इस जुझारू पारी ने साबित कर दिया था कि वे भविष्य के सुपरस्टार हैं।

#4

मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 176 रन, 2020

स्टोक्स की चौथी सर्वश्रेष्ठ पारी साल 2020 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर खेली गई सीरीज में आई थी। उन्होंने मैनचेस्टर में केरेबियन टीम के खिलाफ बेहद संयम और क्लास का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 356 गेंदों का सामना करते हुए 176 रनों की मैराथन पारी (17 चौके और 2 छक्के) खेली थी। उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला और बेहद धीमी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर बनाया। इससे इंग्लैंड को 113 रनों से जीत मिली।

Advertisement