Loading...
क्या BCCI कर रही नए मुख्य चयनकर्ता की तलाश? एक नजर संभावित विकल्पों पर
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो सकता है (फाइल तस्वीर)

क्या BCCI कर रही नए मुख्य चयनकर्ता की तलाश? एक नजर संभावित विकल्पों पर

Sep 17, 2026
04:37 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नए मुख्य चयनकर्ता की तलाश कर रहा है। अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। पहले खबरें थीं कि वह अगले साल वनडे विश्व कप तक पद पर बने रहेंगे, लेकिन बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने अब तक उनके भविष्य को लेकर उनसे संपर्क नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा अगरकर की जगह लेने के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

संभावना

अगरकर के कार्यकाल में विस्तार की संभावना कम 

अगरकर का कार्यकाल पहले इसी साल जून में समाप्त होना था, लेकिन BCCI ने इसे बढ़ाकर 4 अक्टूबर तक कर दिया था।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने अगले साल अक्टूबर में होने वाले वनडे विश्व कप तक कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी।

हालांकि, हालिया घटनाक्रम से संकेत मिल रहे हैं कि अगरकर और बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

ऐसे में उनके कार्यकाल के विस्तार की संभावना कम नजर आ रही है।

बल्लेबाज

रोहित शर्मा को लेकर हुआ विवाद 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बताया था कि अब वह उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं।

अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के तहत चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को नियमित मौके देना चाहते हैं।

हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में स्पष्ट किया कि रोहित को संन्यास लेने के लिए मजबूर करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब तक रोहित योजनाओं में शामिल रहेंगे, उनका चयन जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT

चयनकर्ता

अगरकर ने चुनी वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम 

हालांकि, माना जा रहा है कि सैकिया की टिप्पणी चयनकर्ताओं को पसंद नहीं आई। उन्होंने रोहित से बात करने से पहले ही बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।

ऐसे में सैकिया के बयान से अगरकर भी नाराज बताए जा रहे हैं।

विवाद के बावजूद अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीमों का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENT

कार्यकाल

अगरकर के कार्यकाल पर एक नजर 

अगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उनके कार्यकाल में भारतीय ICC के सफेद गेंदों के टूर्नामेंटों में सिर्फ 2 मुकाबले हारी। इनमें 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और 2026 टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार शामिल है।

इस दौरान भारत ने 2024 और 2026 टी-20 विश्व कप के साथ 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन बहुत गिरा है।

ADVERTISEMENT