रियान पराग पर BCCI ने की कार्रवाई, ड्रेसिंग रूम में की थी ये हरकत
क्या है खबर?
राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हाल ही में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान पराग ड्रेसिंग रूम में कैमरे पर इलेक्ट्रिक सिगरेट पीते पकड़े गए थे। जिसे खेल की छवि खराब करने वाला माना गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनको नोटिस जारी करते हुए उन पर प्लेयर कोड ऑफ कंडक्ट (COC) के अनुच्छेद 2.1 के तहत लेवल-1 का दोषी पाया।
पैसा
पराग को देने होंगे करीब 25 लाख रुपये
पराग को एक संस्करण के लिए 14 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके हिसाब से उनकी प्रति मैच फीस लगभग 1 करोड़ रुपये बैठती है। ऐसे में 25 प्रतिशत जुर्माना करीब 25 लाख रुपये का बनता है। इसे पहली बार की गलती माना गया, इसलिए इतने बड़े जुर्माने को काफी कड़ा फैसला माना जा रहा है। आमतौर पर पहली गलती पर इतनी भारी राशि का दंड कम ही देखने को मिलता है, इसलिए यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
नियम
इन नियम के तहत मिली पराग को सजा
ड्रेसिंग रूम में धूम्रपान को लेकर पहले से कोई स्पष्ट नियम या उदाहरण मौजूद नहीं था, इसलिए BCCI ने प्लेयर कोड ऑफ कंडक्ट (COC) की धारा 2.21 लागू की है। यह धारा ऐसे व्यवहार से जुड़ी है, जिससे खेल की छवि खराब होती हो और जिसका जिक्र COC में अलग से नहीं किया गया हो। इसके तहत सार्वजनिक रूप से गलत आचरण, अनुशासनहीन व्यवहार और खेल के हितों के खिलाफ की गई अनुचित टिप्पणियां भी शामिल होती हैं।
कानून
क्या कहता है कानून?
इलेक्ट्रिक सिगरेट पीना भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) 2019 के खिलाफ माना जाता है। यह कानून ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक लगाता है। पहली बार नियम तोड़ने वालों के लिए एक साल तक की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पराग का मामला सिर्फ BCCI के जुर्माने तक सीमित रहता है या फिर उन्हें कानूनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी
IPL 2026 में खामोश रहा है पराग का बल्ला
IPL 2026 में पराग ने 9 पारियों में 14.62 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 117 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 124.46 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रन है। उनकी टीम 6 मैच जीत चुकी है।