Page Loader
BCCI ने की घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा, रणजी ट्रॉफी का 5 जनवरी से होगा आगाज 
रणजी ट्रॉफी 5 जनवरी से शुरू होगी (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

BCCI ने की घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा, रणजी ट्रॉफी का 5 जनवरी से होगा आगाज 

Jun 18, 2023
03:35 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन (2023-24) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घरेलू क्रिकेट का प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 5 जनवरी, 2024 से शुरू होगी। रणजी ट्रॉफी का लीग चरण 19 फरवरी को समाप्त होगा और इसके बाद नॉकआउट दौर 23 फरवरी से शुरू होगा। 14 मार्च को टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा। आइए घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

डिफेंडिंग चैंपियन सौराष्ट्र और महाराष्ट्र को ग्रुप-A में मिली जगह

BCCI के खेल विकास महाप्रबंधक अबे कुरुविला ने सभी राज्य क्रिकेट संघों के साथ घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम को साझा किया। कर्नाटक और तमिलनाडु को रणजी ट्रॉफी के अगले संस्करण के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है। नतीजतन, कर्नाटक, पिछले सीजन के सेमीफाइनलिस्ट और तमिलनाडु को पंजाब, रेलवे, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा और चंडीगढ़ के साथ ग्रुप-D में रखा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन सौराष्ट्र और महाराष्ट्र को फिर से एक ही ग्रुप (A) में रखा गया है।

रिपोर्ट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का कार्यक्रम

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 16 से 27 अक्टूबर तक मोहाली, मुंबई, रांची, जयपुर और देहरादून में खेले जाएंगे। नॉकआउट 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मोहाली में आयोजित होती है। ग्रुप-A: मुंबई, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, बड़ौदा, मेघालय, जम्मू और कश्मीर, मिजोरम। ग्रुप-B: हिमाचल प्रदेश, केरल, सर्विसेज, असम, चंडीगढ़, ओडिशा, बिहार, सिक्किम। ग्रुप-C: पंजाब, सौराष्ट्र, गुजरात, गोवा, रेलवे, आंध्र, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश। ग्रुप-D: विदर्भ, बंगाल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, पांडिचेरी। ग्रुप-E: कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड।

रिपोर्ट

विजय हजारे ट्रॉफी का र्कायक्रम

विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मुकाबले 23 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे। वहीं नॉकआउट मुकाबले 9 से 16 दिसंबर तक खेले जाएंगे। ग्रुप-A: सौराष्ट्र, केरल, मुंबई, रेलवे, त्रिपुरा, पांडिचेरी, ओडिशा, सिक्किम। ग्रुप-B: महाराष्ट्र, झारखंड, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सर्विसेज, मेघालय, मणिपुर। ग्रुप-C: कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, मिजोरम। ग्रुप-D: असम, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश। ग्रुप-E: पंजाब, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, बंगाल, बड़ौदा, गोवा, नागालैंड।

रिपोर्ट

रणजी ट्रॉफी का कार्यक्रम

रणजी ट्रॉफी की एलीट लीग चरण (5 जनवरी से 19 फरवरी), प्लेट लीग चरण (5 जनवरी से 5 फरवरी), एलीट नॉकआउट चरण (23 फरवरी से 14 मार्च) और प्लेट नॉकआउट चरण (9 फरवरी से 21 फरवरी) की तारीखों की घोषणा की गई है। एलीट ग्रुप-A: सौराष्ट्र, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, विदर्भ, हरियाणा, सर्विसेज और मणिपुर। एलीट ग्रुप-B: बंगाल, आंध्र, मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और बिहार। एलीट ग्रुप-C: कर्नाटक, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात, त्रिपुरा और चंडीगढ़।

जानकारी

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-D और प्लेट ग्रुप में ये होंगी टीमें

एलीट ग्रुप-D: मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बड़ौदा, दिल्ली, ओडिशा, पांडिचेरी, जम्मू और कश्मीर। प्लेट ग्रुप: नागालैंड, हैदराबाद, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश।