भारत दौरे की पुष्टि के लिए BCB ने बांग्लादेश सरकार से मांगी मदद, जानिए पूरा मामला
क्या है खबर?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रस्तावित 6 मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज की पुष्टि के लिए सरकार के स्तर पर बातचीत की मांग की है। इसी सिलसिले में BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल और सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सईद इब्राहिम ने बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम से मुलाकात की। इस बैठक में सितंबर में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की संभावनाओं और सीरीज के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
सरकार
BCB ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
भारत दौरे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं मिलने के कारण BCB ने सरकार स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है।
प्रस्तावित सीरीज में 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाने हैं।
यह दौरा पहले 2024 में होना था, लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
बाद में इसे 2025 के लिए टाल दिया गया, हालांकि दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी रही।
उम्मीद
BCB अध्यक्ष को उम्मीद होगी सीरीज
BCB अध्यक्ष तमीम ने 29 जुलाई को भी इस सीरीज को लेकर उम्मीद जताई थी।
उन्होंने कहा था कि कुछ सीमाएं ऐसी हैं, जिन्हें वह पार नहीं कर सकते। उनका इशारा इस ओर था कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है और इसे सरकार स्तर पर ही सुलझाया जा सकता है।
फिलहाल दौरे के भविष्य पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश में इस सीरीज के सफल आयोजन की उम्मीद बढ़ गई है।
नरेंद्र मोदी
दोनों देशों के प्रधानमंत्री की जल्द होगी मुलाकात
BCB ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) को अंतिम रूप देकर जमा नहीं किया है। इसका मूल्यांकन पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम फैसला लंबित है।
बोर्ड सीरीज की पुष्टि मिलने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सितंबर में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिससे दोनों देशों के संबंधों को लेकर सकारात्मक उम्मीदें बढ़ी हैं।
BCCI
BCB और BCCI की बातचीत है जारी
BCB अध्यक्ष तमीम ने पुष्टि की है कि सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ बातचीत जारी है।
उन्होंने कहा कि पहले सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण बांग्लादेश की टीम भारत में टी-20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस सीरीज के आयोजन को लेकर उम्मीद है।
उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट आयोजनों के लिए सुरक्षित है और दौरे को संभव बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।