LOADING...
IPL के पावरप्ले में इन बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी इस सूची में भी पहले स्थान पर आ गए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL के पावरप्ले में इन बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

May 30, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

पावरप्ले में बल्लेबाज तेजी से रन बटोरकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने इस दौरान आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर दबदबा बनाया है। हालांकि, किसी एक सीजन में पावरप्ले के भीतर सबसे ज्यादा रन बनाना असाधारण निरंतरता और आक्रामकता की मांग करता है। ऐसे में आइये एक IPL सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

वैभव सूर्यवंशी (521 रन)

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बड़ा रिकॉर्ड् बनाया। वह किसी भी टी-20 टूर्नामेंट में पावरप्ले के दौरान 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ क्वालीफायर-2 में उन्होंने 47 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बल्लेबाज ने पूरे सीजन में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए। उनके बल्ले से कुल 776 रन निकले।

#2

डेविड वार्नर (467 रन)

डेविड वार्नर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। IPL 2016 में पहले 6 ओवरों के दौरान उन्होंने 467 रन बनाए थे। उन्होंने यह उपलब्धि 17 पारियों में हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हुए उस सीजन में पावरप्ले के दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 150.16 की थी। वार्नर ने 60.57 की औसत से कुल 848 रन बनाए थे, लेकिन वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जबकि पहले नंबर पर रहे विराट कोहली ने 973 रन बनाए।

Advertisement

#3

ट्रेविस हेड (402 रन)

ट्रेविस हेड के लिए IPL 2024 का सीजन SRH का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार रहा था। उन्होंने 15 मैचों में 191.5 की स्ट्राइक रेट से 567 रन बना दिए थे। उनकी औसत 40.50 की रही थी, जिससे उन्होंने अपनी 6.8 करोड़ रुपये की कीमत को सही साबित किया था। उनके 567 रनों में से 402 रन पहले 6 ओवरों में आए थे, जहां उनकी स्ट्राइक रेट 208.29 की रही थी। SRH 2024 सीजन में उपविजेता रही थी।

Advertisement