Loading...
वनडे क्रिकेट की शुरुआती 300 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 
300 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट की शुरुआती 300 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 

Jul 15, 2026
11:33 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की थी। वह 300 पारियों में खेलने वाले सिर्फ 5वें भारतीय बने। अब तक विश्व के कुल 13 खिलाड़ी ही वनडे प्रारूप में 300 पारियां खेल चुके हैं। इस बीच शुरुआती 300 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

विराट कोहली (14,802 रन)

कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 311 मैचों की 300 पारियों में 58.50 की बेहतरीन औसत और 93.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 14,802 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 54 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं।

वह इस प्रारूप में 15,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

बता दें कि सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18,426) ने ही वनडे में कोहली से ज्यादा रन बनाए हुए हैं।

#2 

सचिन तेंदुलकर (12,015 रन)

तेंदुलकर ने अपनी शुरुआती 300 पारियों के बाद 12,015 रन बनाए थे। उन्होंने 1989 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने वनडे क्रिकेट में 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए थे।

अपने वनडे करियर में तेंदुलकर ने 463 मैच खेले थे, जिसमें 44.83 की औसत के साथ 18,426 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 200 रन (गेंद- 147) रहा था।

तेंदुलकर वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

सौरव गांगुली (11,363 रन)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी इस सूची का हिस्सा हैं।

वनडे क्रिकेट के 311 मैचों की 300 पारियों में गांगुली ने 40.73 की औसत से 11,363 रन बनाए थे।

जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में गांगुली के नाम 100 विकेट भी हैं।

गांगुली वनडे में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा (11,363) रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

उन्होंने 2007 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

रोहित हो सकते हैं इस सूची में शामिल 

रोहित शर्मा ने अब तक 300 पारियां नहीं खेली हैं, लेकिन वह इस सूची में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अब तक 278 पारियों में 11,700 से अधिक रन बनाए हैं।

#4 

रिकी पोंटिंग 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने अपनी 300 पारियों के बाद गांगुली के ही बराबर 11,363 रन बनाए थे।

अपने वनडे करियर में पोंटिंग ने 375 मैचों में 42.03 की औसत से 13,704 रन बनाए थे।

वह तेंदुलकर, कोहली और कुमार संगकारा के बाद चौथे सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

वह अभी भी वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT