Loading...
भारत के खिलाफ वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज
शाई होप ने लगाया बड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारत के खिलाफ वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Oct 04, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने बड़ा शतक (162*) लगाया और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किया गया सर्वोच्च लक्ष्य रहा। इस बीच भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

शाई होप (162* रन, चंडीगढ़, 2026)

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए होप ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक लगाया।

उन्होंने कीमो पॉल (44) और आमीर जांगू (67) के साथ उपयोगी साझेदारियां की।

वह 143 गेंदों पर 162* रन बनाकर नाबाद लौटे और वेस्टइंडीज ने 48वें ओवर में जीत हासिल की।

यह उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी साबित हुई।

उनके इस शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहली बार 300+ रन चेज किया।

#2 

तिलकरत्ने दिलशान (160 रन, राजकोट, 2009)

राजकोट में भारत और श्रीलंका के बीच 2009 का वनडे मैच में खूब रन बने थे।

पहले खेलते हुए मेजबान टीम ने 414/7 का स्कोर बनाया, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने 146 रन की पारी खेली थी।

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 124 गेंदों में 160 रन बनाए थे। उनकी पारी में 20 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

जीत के बहुत करीब पहुंचने वाली श्रीलंकाई टीम सिर्फ 3 रन से पीछे रही थी।

ADVERTISEMENT

#3 

एंड्रयू स्ट्रॉस (158 रन, बेंगलुरु, 2011)

बेंगलुरु में वनडे विश्व कप 2011 में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ था।

इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने शानदार शतक (120) जड़ा।

युवराज सिंह और गौतम गंभीर ने भी अर्धशतक लगाए, जिससे भारत का स्कोर 338 तक पहुंचा था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने 145 गेंदों में 158 रन बनाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।

आखिरकार मैच टाई रहा और इंग्लैंड ने 338/8 का स्कोर बनाया था।

ADVERTISEMENT

#4 

सनथ जयसूर्या (151 रन, वानखेड़े, 1997)

1997 में इंडिपेंडेंस कप के चौथे मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 225/7 का स्कोर बनाया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 40.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की थी।

वानखेड़े स्टेडियम में हुए उस मैच में सनथ जयसूर्या ने 120 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 151 रन बनाए थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

ADVERTISEMENT