Page Loader
IPL में RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
शेफर्ड ने सिर्फ 14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@DineshKarthik)

IPL में RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

May 04, 2025
04:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की टीम 211/5 का स्कोर ही बना सकी। RCB से रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। इस बीच RCB के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

रोमारियो शेफर्ड (14 गेंद)

बीते शनिवार को हुए मैच में शेफर्ड ने 14 गेंदों का सामना किया और नाबाद 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 378.57 की रही। उन्होंने टिम डेविड के साथ मिलकर सिर्फ 15 गेंदों में 56 रन की साझेदारी निभाई। उनकी बदौलत RCB ने आखिरी 2 ओवरों में 54 रन बटोर लिए थे। यही कारण था कि RCB ने पहले खेलते हुए 213/5 का स्कोर बनाया था।

#2 

क्रिस गेल (17 गेंद)

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL 2013 पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए और RCB ने उस समय का सबसे बड़ा स्कोर (263/5) दर्ज किया था। अपनी शतकीय पारी में गेल 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक पूरा किया था। यह IPL में आज भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है।

#3 

फाफ डु प्लेसिस (18 गेंद)

IPL 2024 में RCB से खेलते हुए फाफ डु प्लेसिस ने GT के खिलाफ 23 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे और उनकी स्ट्राइक रेट 280 के करीब थी। दिलचस्प रूप से इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था और RCB ने 148 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

#4 

रजत पाटीदार और रॉबिन उथप्पा (19-19 गेंद)

IPL 2024 में रजत पाटीदार ने SRH के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनकी बदौलत RCB ने 206/7 का स्कोर बनाया और फिर SRH को 171/8 पर रोक दिया था। वहीं, IPL 2010 में रॉबिन उथप्पा ने PBKS के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उथप्पा ने सिर्फ 21 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी।