बासित अली का बाबर आजम पर हमला, कहा- आप सिर्फ सोशल मीडिया पर महान
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की करारी हार के बाद कप्तान बाबर आजम पूर्व दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने कहा कि बाबर सिर्फ अपने प्रशंसक और सोशल मीडिया पर ही महान खिलाड़ी हैं, हकीकत में नहीं। चोट के कारण लीड्स टेस्ट से बाहर रहने वाले बाबर ने लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी की और दोनों पारियों में मात्र 8 और 6 रन ही बना सके।
बयान
बासित ने बाबर को लेकर क्या कहा?
बासित ने अपने शो 'द गेम प्लान' पर बाबर को पाकिस्तान के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची से बाहर बताया और उनके शॉट चयन पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, "वे खिलाड़ी (दिग्गज) ऐसे ही महान नहीं बन गए। मैं यहां सचिन तेंदुलकर नहीं, बल्कि अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों की बात कर रहा हूं। जब आप मुश्किल समय में टीम के लिए कुछ नहीं करते, तो क्या फायदा? आप अपने प्रंशसक और सोशल मीडिया पर ही महान खिलाड़ी हैं।"
सवाल
आप कब रन बनाएंगे - बासित
बासित ने बाबर की खराब फॉर्म को लेकर तीखे सवाल पूछते हुए कहा कहा, "आप कब रन बनाएंगे? मैं बाबर (आजम) की बात कर रहा हूं, मैं उनका नाम खुलेआम लूंगा। उन्होंने पिछले 4 सालों से टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया है। आप कब प्रदर्शन करेंगे? यह पूरे देश के लिए दर्द की बात है जब पूरी टीम की बल्लेबाजी आप पर निर्भर करती है। कम से कम ऐसा गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर तो आउट मत होइए।"
फॉर्म
बाबर ने पिछले 4 साल से नहीं जड़ा कोई टेस्ट शतक
टेस्ट क्रिकेट में बाबर की फॉर्म लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। उनके बल्ले से पिछले लगभग 4 सालों से एक भी टेस्ट शतक नहीं निकला है।
इस साल खेले गए कुल 8 टेस्ट मैचों में बाबर ने केवल 322 रन बनाए हैं, लेकिन चुनौतीपूर्ण और विदेशी परिस्थितियों में उनका बल्ला खामोश रहा है।
इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में बाबर 193 रनों (औसत 96.50, 2 अर्धशतक) के साथ पाकिस्तान सर्वोच्च स्कोर थे।
करिरय
कैसा रहा है बाबार का टेस्ट करियर?
बाबार ने 2016 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने 65 मैच खेले हैं, जिसकी 120 पारियों में 43 की औसत से 4,688 रन बनाए हैं।
इसमें 9 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन 169 रन का रहा है।
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड की पिचों पर उनकी औसत 65.75 का था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 पारियों में 53.83 की औसत से रन बनाए थे। इसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे।