LOADING...
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: दूसरे टेस्ट मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स 
बांग्लादेश ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: दूसरे टेस्ट मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स 

May 20, 2026
03:12 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट 78 रन से अपने नाम किया। 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 358 रन पर सिमट गई। यह लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज है, जिसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया है। खास बात यह है कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 4 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

बांग्लादेश पहली पारी में 278 रन पर सिमट गई। लिटन दास ने 126 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट झटके। जवाब में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर समेट दी। दूसरी पारी में मुशफिकुर रहीम के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने 390 रन बनाए और पाकिस्तान को 437 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने चौथे दिन तक संघर्ष जरूर किया, लेकिन जीत से 78 रन दूर रह गई।

5 विकेट

तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास 

पाकिस्तान की दूसरी पारी में तैजुल इस्लाम ने 34.2 ओवर में 4 मेडन के साथ 120 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 3.50 की रही। इस खिलाड़ी ने तीसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया। उन्होंने 30.57 की औसत से कुल 35 विकेट अपने नाम किए हैं। अब तैजुल दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दानिश कनेरिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 5 टेस्ट में 34 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

शतक 

लिटन दास ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा शतक

बांग्लादेश की पहली पारी में 105 रन पर 5 अहम झटके लग गए थे। लिटन ने इसके बाद 159 गेंदों का सामना किया और 126 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के निकले। यह उनके टेस्ट करियर का छठा और पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा शतक रहा। पाकिस्तान के खिलाफ लिटन ने 7 टेस्ट मैच की 12 पारियों में 59.91 की शानदार औसत के साथ 719 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

Advertisement

विकेटकीपर

मुशफिकुर रहीम ने दूसरी पारी में जड़ा शतक 

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर ने दूसरी पारी में 137 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 14वां शतक साबित हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने दूसरा शतक जड़ा। वह बांग्लादेश की ओर से टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। वह 233 गेंदों में 137 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। रहीम बांग्लादेश की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

शतक

मुशफिकुर ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

मुशफिकुर अब टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बांग्लदेश बल्लेबाज बने। उन्होंने मोमिनुल हक को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि मोमिनुल ने टेस्ट में अब तक 13 शतक लगाए हुए हैं। इनके बाद तमीम ने अपने टेस्ट करियर में 10 शतक लगाए थे। मुशफिकुर ने बांग्लादेश की धरती पर खेलते हुए अपना 8वां शतक लगाया। उन्होंने विदेशों में खेलते हुए 6 टेस्ट शतक लगाए हैं।

Advertisement