Loading...
बांग्लादेश और नेपाल के बीच पहली बार खेली जाएगी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज, जानिए पूरी जानकारी
बांग्लादेश और नेपाल के बीच टी-20 सीरीज होगी (फाइल तस्वीर)

बांग्लादेश और नेपाल के बीच पहली बार खेली जाएगी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज, जानिए पूरी जानकारी

Sep 17, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम अगले साल मार्च में नेपाल का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले काठमांडू में होंगे और पहला मैच 26 मार्च को खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बयान के अनुसार, यह सीरीज नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ के पीड़ितों को समर्पित होगी। दोनों पुरुष टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी। साथ ही बांग्लादेश पहली बार नेपाल का दौरा करेगा।

लापता

नेपाल में हुई थी भारी तबाही 

26 अगस्त को चीन की सीमा से लगे नेपाल के उत्तरी हिस्से में हिमस्खलन से भारी तबाही हुई। इसके बाद आई बाढ़ में 1,000 से अधिक लोगों की जान चली गई, जबकि 5,000 से ज्यादा लोग लापता हो गए।

बांग्लादेश के खेल मंत्री अमिनुल हक और बांग्लादेश में नेपाल के राजदूत घनश्याम भंडारी के बीच हुई चर्चा में सीरीज को लेकर बातचीत हुई।

भंडारी ने BCB का भी दौरा किया, जहां उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल से मुलाकात की।

बयान

टी-20 विश्व कप में 2 बार आमने-सामने हुईं हैं दोनों टीमें 

BCB ने कहा कि 3 मैचों की यह सीरीज दोनों देशों को क्रिकेट के जरिए एकजुट होने का मौका देगी।

साथ ही, यह मुश्किल समय में दोस्ती और एकजुटता का संदेश देने का माध्यम बनेगी। आगामी सीरीज दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

इससे पहले बांग्लादेश और नेपाल की पुरुष टीमें 2014 और 2024 के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) टी-20 विश्व कप में 2 बार आमने-सामने हुई थीं।

ADVERTISEMENT

मुकाबले

कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

बांग्लादेश और नेपाल के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

सीरीज के आखिरी 2 मुकाबले 28 और 30 मार्च को खेले जाएंगे।

बांग्लादेश 2028 में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुका है। वहीं, नेपाल ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाने की कोशिश करेगा।

ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए भविष्य की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी।

ADVERTISEMENT

वेस्टइंडीज

नेपाल ने वेस्टइंडीज को पिछले साल हराया था 

नेपाल ने पिछले साल सितंबर में शारजाह में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी।

उसने इस ऐतिहासिक सीरीज को 2-1 से जीता था।

यह किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ नेपाल की पहली सीरीज जीत थी। इस जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नेपाल के बढ़ते कद की झलक मिली।

पिछले कुछ सालों में टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रगति की है और अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है।

ADVERTISEMENT