Loading...
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम घोषित की, तौहीद हृदोय की वापसी
9 अक्टूबर से खेला जाएगा इकलौता टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम घोषित की, तौहीद हृदोय की वापसी

Sep 19, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 9 अक्टूबर से UAE में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेलना है। इस मुकाबले के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को आराम दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज अमित हसन को भी टीम से बाहर किया गया है, जबकि जाकर अली और तौहीद हृदोय की टीम में वापसी हुई है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

तस्कीन को आराम देने को लेकर क्या बोले चयनकर्ता?

BCB के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, "हमने इस टेस्ट मैच में तस्कीन को आराम देने का फैसला किया है। हम टेस्ट चैंपियनशिप को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए हम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी पूरी सेवाएं लेना चाहते हैं। हो सकता है कि वह वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज में खेलें ताकि उन्हें अपनी लय मिल सके, क्योंकि वह पहले से ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं।"

राणा 

नाहिद राणा का रिहैबिलिटेशन जारी 

इस बीच नाहिद राणा का रिहैबिलिटेशन जारी है। वह 'ग्रेड 2 साइड स्ट्रेन' से उबर रहे हैं, जिसकी वजह से वह जुलाई से ही टीम से बाहर हैं।

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में बांग्लादेश को 4 अहम घरेलू टेस्ट मैच खेलने हैं।

इसको ध्यान में रखते हुए बशर ने कहा कि बोर्ड यह पक्का करना चाहता है कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुश्किल मैचों के लिए राणा पूरी तरह फिट हों।

ADVERTISEMENT

वापसी 

हृदोय ने खेली थी 350 रन की पारी 

हृदोय ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-A के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में नाबाद 350 रन बनाए थे।

उन्होंने बांग्लादेश की ओर से सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है।

वहीं, जाकिर अली को शुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अब लिटन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए समय पर ठीक हो गए, तो जाकिर को टीम से बाहर होना पड़ा है।

ADVERTISEMENT

टीम 

ऐसी है बांग्लादेश की टीम 

ऑफ-स्पिनर नईम हसन और तेज़ गेंदबाज मुशफिक हसन और इकबाल हुसैन एमोन को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया है और वे UAE जाने वाली टेस्ट टीम के साथ जाएंगे।

बांग्लादेश की टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद ह्रदय, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, और शोरीफुल इस्लाम।

रिजर्व: नईम हसन, मुशफिक हसन, और इकबाल हुसैन इमोन।

ADVERTISEMENT