LOADING...
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 2 दशक बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
बांग्लादेश ने सीरीज में बनाई बढ़त (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 2 दशक बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

Jun 09, 2026
08:36 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को डकवर्थ लुईस (DLS) नियम से 88 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल की। ढाका में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोसाद्देक हुसैन (86) की पारी से 284/8 का स्कोर बनाया। जवाब में कंगारू टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। यह बांग्लादेश की वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी जीत है। इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती बांग्लादेशी टीम

सलामी बल्लेबाज सैफ हसन (5) के बाद तंजीद हसन (54) और नजमुल हुसैन शान्तो (67) ने पारी को संभाला। नंबर-6 पर आए मोसाद्देक ने 70 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम बाद कैमरून ग्रीन (52*) एलेक्स कैरी (47) की पारियों से 42.2 ओवर में 191/9 के साथ संघर्ष कर रही थी, तभी बारिश आ गई। उसके बाद दोबारा मैच शुरू नहीं हो सका और बांग्लादेश को जीत मिल गई।

जानकारी

बांग्लादेश ने 2 दशक बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया 

बांग्लादेश ने 2 दशक बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे मैच में हराया है। इससे पहले 2005 में हुई नेटवेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। हाउस्टेट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 20 वनडे में शिकस्त दी है।

Advertisement

अर्धशतक 

ऐसी रही तंजीद हसन और नजमुल हुसैन की पारियां 

तंजीद ने अपने वनडे करियर का 7वां अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेलकर आउट हुए। अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, नजमुल ने अपने वनडे करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। वह 86 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। तंजीद और नजमुल की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।

Advertisement

राणा 

नाहिद राणा ने की घातक गेंदबाजी 

अपने तेज गति के लिए मशहूर राणा ने मौजूदा कप्तान जोश इंग्लिस (19) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने मध्यक्रम में कैरी (47) और निचले क्रम में लियाम स्कॉट (2) और जेवियर बार्टलेट (1) को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी तेज गति और सटीक लेंथ का विपक्षी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं दिखा। उन्होंने 10 ओवर में 41 रन देते हुए 4 विकेट लिए।

मोसाद्देक

मोसाद्देक हुसैन ने किया जोरदार ऑलराउंड प्रदर्शन 

मोसाद्देक ने अपने वनडे करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने आखिरी ओवरों के दौरान तेजी से रन बटोरते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। वह 70 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके वनडे करियर का सर्वोच्च स्कोर भी साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अपने 10 ओवर में 37 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement