Loading...
बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
बांग्लादेश को दूसरे मुकाबले में शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Jul 17, 2026
07:34 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 34 रन से हरा दिया। इसी के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 32 रन से जीत मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 186/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 19.4 ओवर में 152 रन का स्कोर ही बना पाई। आइए मैच के रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के लिए सैफ हसन (55) और तंजीद हसन तमीम (58) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

आखिरी ओवरों में याशिर अली (22*) और मोहम्मद सैफुद्दीन (31*) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

जवाब में जिम्बाब्वे के लिए कोई भी बल्लेबाज मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाया।

रिशाद हुसैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, माहेदी हसन ने 3 विकेट अपने नाम किए।

पारी

ऐसी रही सैफ और तंजीद की पारी 

सैफ 45 गेंदों में 55 रन बनाकर सिकंदर रजा की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 122.22 की रही।

वहीं, तंजीद ने 44 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 131.82 की रही।

इस खिलाड़ी को रिचर्ड नगरावा ने पवेलियन की राह दिखाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 गेंदों में 120 रन की साझेदारी निभाई।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसे हैं दोनों बल्लेबाजों के आंकड़े 

जिम्बाब्वे के खिलाफ सैफ ने 2 मकाबले खेले हैं 33.50 की औसत और 111.66 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए हैं।

वहीं, तंजीद ने साल 2024 में इस टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला खेला था।

अब तक उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 39 की औसत से 234 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67* रन रहा है।

ADVERTISEMENT

सर्वश्रेष्ठ 

माहेदी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

माहेदी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 6 की रही।

ये जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 24 की औसत से 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उनकी इकॉनमी रेट 6.95 की रही है।

इस खिलाड़ी ने कुल 75 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 73 पारियों में 24.06 की औसत से 74 विकेट लिए हैं।

स्पिन

रिशाद ने पहली बार लिया 4 विकेट हॉल 

रिशाद ने 3.4 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 7.10 की रही।

ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही 4 विकेट हॉल रहा।

उन्होंने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और इसकी 59 पारियों में 21.16 की औसत से 79 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 19.22 की औसत और 8.37 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT