Page Loader
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 
नजमुल हुसैन शांतो से बांग्लादेश को काफी उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 

Mar 02, 2024
04:59 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का आगाज 4 मार्च से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो होंगे। हाल ही में उन्हें तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश का कप्तान बनाया गया है। शांतो शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। पहले वह कुछ गेंद नजरें जमाने के लिए लेते हैं और इसके बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पहला

श्रीलंका के खिलाफ पहली बार टी-20 क्रिकेट खेलते नजर आएंगे शांतो 

श्रीलंका के खिलाफ शांतो ने अब तक एक भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। शांतो ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ किया है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 3 मैच की 3 पारियों में 144.00 की औसत और 127.43 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शांतो ने 5 मैच में 38.50 की औसत से 154 रन बनाए हैं।

करियर

शांतो के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

शांतो ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2019 में खेला था। वह अब तक 28 मैच खेल चुके हैं और इसकी 27 पारियों में उनके बल्ले से 602 रन निकले हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71 रन रहा है। बांग्लादेश के इस खिलाड़ी की स्ट्राइक रेट 112.10 की रही है। वह 4 बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाबाद रहे हैं।

टी-20

शांतो के टी-20 करियर पर एक नजर 

शांतो ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 141 मुकाबले खेले हैं। इसकी 134 पारियों में उनके बल्ले से 25.13 की औसत से 3,041 रन निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 118.05 की रही है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 2 शतक के अलावा 13 अर्धशक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 115 रन का रहा है। शांतो 13 बार नाबाद भी रहे हैं। हाल ही में वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) खेलते हुए नजर आए थे।

घरेलू

शांतो के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पर एक नजर 

लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 150 मैच खेले हैं। इसकी 147 पारियों में उन्होंने 36.80 की औसत से 4,784 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 9 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 71 मैच खेले हैं। इसकी 124 पारियों में उन्होंने 6 बार नाबाद रहते हुए 4,664 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 20 अर्धशतक और 13 शतक निकले हैं।