NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / प्रोफेशनल यूरोपियन मुकाबले में गोल दागने वाली पहली भारतीय महिला बनी बाला देवी
    अगली खबर
    प्रोफेशनल यूरोपियन मुकाबले में गोल दागने वाली पहली भारतीय महिला बनी बाला देवी

    प्रोफेशनल यूरोपियन मुकाबले में गोल दागने वाली पहली भारतीय महिला बनी बाला देवी

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 08, 2020
    11:22 am

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी ने रविवार की रात इतिहास रच दिया। रेंजर्स एफसी के लिए खेलते हुए उन्होंने मदरवेल एफसी के खिलाफ गोल दागा।

    गोल दागने के साथ ही वह यूरोप में गोल दागने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन गई हैं।

    मैच के 85वें मिनट में बाला ने गोल दागा और उनकी टीम ने 9-0 से जीत हासिल की जिसमें दो खिलाड़ियों ने हैट्रिक भी लगाई थी।

    ट्विटर पोस्ट

    रेंजर्स ने भी दी बाला को बधाई

    🇮🇳 A first competitive #RangersFC goal for @BalaDevi_10 pic.twitter.com/p3IJ5TgUGN

    — Rangers Women (@RangersWFC) December 6, 2020

    उपलब्धि

    विदेशी क्लब का प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं बाला

    इस साल की शुरुआत में ही बाला ने रेंजर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करके भी एक इतिहास बनाया था।

    वह किसी विदेशी क्लब का प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी थीं।

    रेंजर्स ने उन्हें 18 महीने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। वह रेंजर्स के लिए फुटबॉल की सबसे पुरानी राइवलरी वाला मैच भी खेल चुकी हैं।

    सेल्टिक एफसी के खिलाफ उन्होंने 'ओल्ड फर्म डर्बी' खेला था।

    भारतीय टीम

    2005 से ही भारतीय टीम का हिस्सा हैं बाला

    2005 में बाला ने भारत के लिए अंडर-17 टीम में खेला था और उसके बाद से ही वह सीनियर लेवल पर भी भारत के लिए खेल रही हैं।

    2006 और 2007 में वह इंडिया अंडर-19 के लिए भी खेल चुकी हैं।

    2010 में हुए पहले महिला सैफ चैंपियनशिप में वह भारतीय टीम का हिस्सा थीं। पहले मुकाबले में ही भारत ने भूटान को 18-0 से हराया जिसमें बाला ने पांच गोल दागे।

    58 मुकाबलों में उन्होंने 52 गोल दागे हैं।

    2021 सीजन

    दूसरे स्थान पर है रेंजर्स

    स्कॉटिश विमेंस प्रीमियर लीग का 2020 सीजन फरवरी में शुरु हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण इस सीजन को रद्द घोषित कर दिया गया।

    नया सीजन अक्टूबर 2020 में शुरु हुआ है और इस सीजन रेंजर्स दूसरे स्थान पर है।

    छह मैचों में पांच जीत और एक हार के साथ रेंजर्स के पास 15 प्वाइंट हैं। अपने सभी छह मैच जीतने वाली ग्लास्गो सिटी पहले स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    फुटबॉल समाचार

    महान भारतीय फुटबॉलर और क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी का 82 साल की उम्र में निधन रणजी ट्रॉफी
    क्या है फुटबॉल के साथ पैरों से खेली जाने वाली 'लेग क्रिकेट'? क्रिकेट समाचार
    ला-लीगा: ट्रेनिंग शुरु होते ही कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले स्पेन में पांच फुटबॉलर्स स्पेन
    #Exclusive: लोग कहते थे सरकारी नौकरी की कोशिश करो, जिद में फुटबॉलर बने निशु कुमार भारतीय फुटबॉल टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025